Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रियलमी कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 16T की लॉन्च डेट को अनाउंस कर दिया है। रियलमी कंपनी इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को AI फीचर्स के साथ लेकर आ रही है, इसके अलावा कंपनी इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दे रही है, स्मार्टफोन काफी स्टाइलिश डिजाइन के साथ आने वाला है। चलिए रियलमी 16T स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
रियलमी कंपनी ने अपनी ऑफीशियली वेबसाइट और सोशल मीडिया ‘X’ के द्वारा जानकारी शेयर की है, कि Realme 16T स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 22 मई दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट को फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर लाइव कर दी है। जिससे स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।
रियलमी 16T स्मार्टफोन की अभी ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन लिक रिपोर्ट के अनुसार फोन 6.8 इंच के फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन में MediaTak Dimensity 6360 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
गीकबेंचर लिस्टिंग के मुताबिक रियलमी 16T 5G स्मार्टफोन 8GB रैम के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है, यानी कि स्मार्टफोन लॉन्च के समय 6GB रैम+128 जीबी इंटरनल स्टोरेज 8GB रैम+128 जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम+256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरा डीटेल्स अभी सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन काफी शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आने वाला है। स्मार्टफोन को कंपनी Aurora Green, Starlight Red और Starlight Black कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

रियलमी कंपनी ने रियलमी 16T स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में जानकारी शेयर की है, कंपनी के अनुसार स्मार्टफोन 8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है, रियलमी कंपनी का कहना है, कि स्मार्टफोन को एक बार फुल चार्ज करने के बाद तीन दिन तक आसानी से चलाया जा सकता है। फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। स्मार्टफोन को 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आने वाला है, यानी कि रियलमी 16T स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी होने वाली है।
यह भी पढ़ें:- कल लॉन्च होगा 12GB RAM, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला Motorola Razr Fold स्मार्टफोन
Trending now