Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO अपनी नई OPPO Find X10 सीरीज लेकर आ रही है जिसमें OPPO Find X10, OPPO Find X10 Pro और OPPO Find X10 Pro Max मॉडल शामिल किए जाएंगे। ओप्पो कंपनी इस सीरीज को चीन में लॉन्च करने वाली है, लेकिन इस सीरीज के लॉन्च होने से पहले ही इसके बेस मॉडल ओप्पो फाइंड X10 के स्पेसिफिकेशंस रिवील हो गए हैं। लीक के अनुसार यह फोन 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है। तो चलिए इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर टिपस्टर RAIHAN HAN ने अपकमिंग OPPO Find X10 स्मार्टफोन को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। लीक डीटेल्स के मुताबिक ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन में 6.59 इंच की AMOLED TIANMA डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना है।
टिपस्टर की माने तो इस अपकमिंग ओप्पो फाइंड X10 बेस मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल या 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वही 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलने की संभावना है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक ओप्पो फाइंड X10 स्मार्टफोन 8000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आ सकता है जो Magsafe जैसे Magnetic वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। बताया जा रहा है कि ओप्पो का यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा जो एंड्रॉयड 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर वर्क करेगा। इस ओप्पो फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
हालांकि ओप्पो कंपनी की तरफ से अभी ओप्पो फाइंड X10 सीरीज की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई ऑफीशियली अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो इस सीरीज को अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- 50MP सेल्फी कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t स्मार्टफोन