200MP कैमरे वाले Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus स्मार्टफोन हुए ₹2000 महंगे, जाने नई कीमत

Redmi कंपनी ने Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus स्मार्टफोन को इसी साल 4 फरवरी को लॉन्च किए थे। लेकिन रेडमी कंपनी ने इन दोनों ही 5G स्मार्टफोनो की कीमत में 2000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, यानी कि आपको अब इन दोनों स्मार्टफोन को खरीदने के लिए 2000 रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे। स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा और 6580mAh की बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन की नई कीमत के बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।

Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus फोन ₹2000 हुए महंगे

सोशल मीडिया ‘X’ पर टिपस्टर Sanju Choudhary ने एक पोस्ट के जरिए रेडमी नोट 15 प्रो और नॉट 15 प्रो प्लस स्मार्टफोन की कीमत 2000 रुपए बढ़ाने की जानकारी दी है, इन दोनों ही 5G स्मार्टफोन पर नई कीमत 1 मई 2026 को लागू होने वाली है।

Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus
Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus

रेडमी नोट 15 Pro 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया था, जिसकी कीमत 29,999 रुपए रखी गई थी लेकिन रेडमी कंपनी ने इस फोन पर अब 2000 रुपए की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 31,999 रुपए हो गई है। जब कि इस के टॉप वैरियंट 8GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी लॉन्च कीमत 31,999 रुपए थी, लेकिन अब इसकी कीमत 33,999 रुपए हो गई है, यानी की कंपनी ने इस पर 2000 रुपए की बढ़ोतरी की है।

रेडमी नोट 15 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन की लॉन्च कीमत 37,999 रुपए रखी गई थी। लेकिन कंपनी ने फिलहाल इस पर 2000 रुपए की बढ़ोतरी की है, यानी कि यह फोन आपको 39,999 रुपए में मिलेगा। जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में मिलने वाला है। 12GB रैम और 256GB वेरिएंट को इंडिया में 39,999 रुपए में पेश किया गया था। लेकिन फिलहाल इस फोन पर 2000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह फोन आपको 41,999 रुपए मिलेगा।

जब की इस के टॉप वैरियंट की कीमत 43,999 रुपए रखी गई थी, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इस पर 1000 रुपए की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद यह फोन आपको अब 44,999 रुपए में मिलने वाला है। स्मार्टफोन 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 15 प्रो 5G और नॉट 15 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन में 3200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 2772×1280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.83 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, इसकी डिस्प्ले पंच होल डिस्प्ले है, जो HDR 10 सपोर्ट करती है। दोनों ही 5G स्माटफोनों को वाटर और डस्ट प्रूफ रखने के लिए इसमें IP68/IP66/IP69/IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो दोनों ही 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा Samsung S5KHP3 सेंसर के साथ दिया गया है जबकि इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी LED फ्लैशलाइट के साथ दिया जाता है। इसके सेल्फी कैमरे की बात करें तो Redmi Note 15 Pro फोन के फ्रंट साइड पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ दिया जाता है।

Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus
Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro Plus/Photo Credit: Redmi

जबकि Redmi Note 15 Pro Plus स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। रेडमी नोट 15 प्रो 5G स्मार्टफोन में आपको 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6580mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलती है, जबकि रेडमी नोट 15 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलती है।

रेडमी नोट 15 प्रो 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है, स्मार्टफोन एंड्राइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट HyperOS पर चलता है। रेडमी नोट 15 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, जो एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ HyperOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें:- 5000mAh बैटरी और 12GB रैम वाले Lava Bold N1 5G फोन की सेल हुई शुरू, सिर्फ ₹11,999 में खरीदें

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *