5000mAh बैटरी और 12GB रैम वाले Lava Bold N1 5G फोन की सेल हुई शुरू, सिर्फ ₹11,999 में खरीदें

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LAVA ने हाल ही में अपने Lava Bold N1 5G स्मार्टफोन का 6GB रैम मॉडल इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने आज यानी 1 मई से इस 5G स्मार्टफोन की सेल शुरू कर दी है। लावा कंपनी का यह 5G फोन 5000mAh की दमदार बैटरी से चलता है। तो चलिए जानते हैं कि लावा कंपनी इस फोन की पहली सेल में कितना डिस्काउंट दे रही है।

Lava Bold N1 5G डिस्काउंट ऑफर्स

Lava Bold N1 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 12,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए रखी गई है। आज से इस 5G फोन की सेल स्टार्ट हो गई है। कंपनी पहले सेल में ही अपने ग्राहकों को इस 5G फोन की खरीदारी पर 1,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद इस फोन को सिर्फ 11,999 रुपए में खरीद सकते हैं।

लावा कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Amazon से रॉयल ब्लू और शैंपेन गोल्ड कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N1 5G
Lava Bold N1 5G/Photo Credit: Lava

Lava Bold N1 5G में मिलने वाले फीचर्स

लावा बोल्ड एन1 5G फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो इस फोन में आपको 6.75 इंच की वॉटरड्रॉप नोच HD+ स्क्रीन मिल जाती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। लावा कंपनी के इस 5G डिवाइस को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए इसमें IP54 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस लावा मोबाइल में साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बात करें अगर Lava Bold N1 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इस फोन को Unisoc T765 प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतर गया है यह एक 6nm फैब्रिकेशंस पर तैयार किया गया ऑक्टा कोर प्रोसीजर है। लावा का यह फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे इस फोन की 6GB वर्चुअल रैम को 6GB फिजिकल रैम से जोड़कर इसे 12GB रैम की पावर मिल सकती है।

Lava Bold N1 5G
Lava Bold N1 5G/Photo Credit: Lava

पावर सप्लाई के लिए लावा कंपनी के इस शानदार फोन में 5000mAh की बैटरी लगाई गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस लावा फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाता है जो 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फ्रंट साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

यह भी पढ़ें:- Gorilla Glass 7i स्क्रीन प्रोटक्शन और 108MP कैमरे के साथ Motorola G47 5G लॉन्च, जानें कीमत

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *