Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

अगर आपका बजट 30,000 रुपए से भी कम का है, और आप OPPO K14 Plus 5G या फिर Vivo T5x 5G स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन दोनों में आप कंफ्यूज हो रहे हैं, की कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट रहेगा। तो हम आपको इन दोनों स्माटफोनों के डिस्पले, कैमरा, बैटरी स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में डिटेल से जानकारी देंगे। और आपको बताएंगे कि कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट रहने वाला है और आपको कौन सा खरीदना चाहिए। तो चलिए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में
ओप्पो के14 प्लस 5G हैंडसेट में 6.78 inch की Full HD+ AMOLED Flexible स्क्रीन होने वाली है। इसकी डिस्प्ले के साथ 93.6% का स्क्रीन रेशों और 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट दिया जाएगा। वही फोन के साथ 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 450 PPI पिक्सल डेंसिटी और 800 नीड्स नॉर्मल ब्राइटनेस होने वाला है, स्क्रीन के ग्लास प्रोटेक्शन के लिए AGC DT-Star D+ प्रोटेक्शन दिया जाता है।
वही बात की जाए Vivo T5x 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले की इसमें LCD पैनल पर बनी 6.76 इंच की डिस्प्ले होने वाली है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 नीड्स ब्राइटनेस और 382 PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट होने वाला है, जबकि इसमें 2344×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया जाता है।
OPPO K14 Plus 5G स्मार्टफोन से फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिए जाते हैं इसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा दिया जाता है जो 2 मेगापिक्सल MonoChrome कैमरा सपोर्ट के साथ आता है। इसमें गूगल लेंस, अंडरवाटर, फोटो और नाइट जैसे शूटिंग मोड दिए गए हैं। इसके बैक कैमरे से आप फॉर की वीडियो रिकॉर्डिंग बढ़िया आसानी से कर सकते हैं।
इसमें आपको 10X डिजिटल जूम मिल जाती है। वही बात करें इसके सेल्फी कैमरे की तो इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है। इसके सेल्फी कैमरे के साथ स्क्रीन Fill लाइट, Retouch, Sticker और Video जैसे शूटिंग मोड मिल जाएंगे। इसके फ्रंट कैमरे से 1080 P पर 30 fps से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Vivo T5x 5G फोन से फोटोग्राफी करने के लिए इसमें बैक साइड पर Sony IMX852 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल Bokeh कैमरा सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके बैक पैनल पर आपको रियल फ्लैशलाइट मिल जाती है। वही फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो उसके फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का फोटो और वीडियो कॉलिंग कैमरा मिल जाता है।
बात की जाए ओप्पो के 14 प्लस 5G स्मार्टफोन के प्रोसेसर के तो इसमें MediaTek Dimensity 7360 Max चुपसेट का उपयोग किया गया है। वही ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G615 जीपीयू मिल जाता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है, जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है।
वही बात की जाए वीवो T5x 5G फोन के प्रोसेसर की तो इसमें MediaTek Dimensity 7400-Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। वही स्मार्टफोन को इंडिया में एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया गया है जो Origin OS 6.0 पर काम करता है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 ROM दिया गया है।
OPPO K14 Plus 5G हैंडसेट मैं आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसको जल्दी से चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग दिया जाता है। इसकी बैटरी 6 साल हेल्थ के साथ आ जाती है।
Vivo T5x 5G हैंडसेट में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जिसको जल्दी से चार्ज करने के लिए 44W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है, इसकी बैटरी लिथियम आयन बैटरी है। इसमें आपको सुपर बैटरी सेवर के साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट ही मिल जाता है। इसकी बैटरी 6 साल हेल्थ के साथ आती है।
ओप्पो के 14 प्लस 5G फोन को पानी की बूंदे और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए IP69K वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस सपोर्ट दिया जाता है। इसमें आपको Under स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा। वही कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2G, 3G, 4G, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6, USB Type-C और Bluetooth 5.4 जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए जाते हैं।
वही Vivo T5x 5G फोन में IP68 & IP69+ वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है। इस फोन में आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वही कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, USB Type-C, WiFi और हॉटस्पॉट जैसे अनेक फीचर दिए गए हैं।
ओप्पो k14 प्लस 5G स्मार्टफोन 6GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आती है, जिसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपए है, जिसको आप स्टार व्हाइट और सोलर ऑरेंज कलर में खरीद सकते हैं।
वहीं पर आप वीवो T5x 5G स्मार्टफोन को 27,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं जिसमें आपको 6GB रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा जिसको आप कॉस्मिक Green, Satin Silver और Flame Red कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
नोट: दोनों स्मार्टफोन की कीमत हर एक प्लेटफार्म पर अलग-अलग हो सकती है। फोन की कीमत बैंक डिस्काउंट और डिस्काउंट के साथ बदलती रहती है।
वैसे तो दोनों स्मार्टफोन काफी शानदार है इनमें फीचर्स भी लगभग एक जैसे हैं और कीमत भी काफी हद तक समान है। रही बात कौन से स्मार्टफोन आपको लेना चाहिए यह आपके बजट में निर्भर करता है, कि कौन सा फोन आपको लेना चाहिए। अगर आपका बजट 30000 रुपए तक का है तो आपको ओप्पो का लेटेस्ट स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G लेना चाहिए। वही आपका बजट सिर्फ 28000 रुपए तक का है, तो आपको Vivo T5x 5G स्मार्टफोन ले सकते हैं। इसमें आपको फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल कैमरा मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें:- लॉन्च हुआ Infinix Smart 20e स्मार्टफोन, Unisoc T7250 चिपसेट और 5000mAh बैटरी से है लैस
उतर: OPPO K14 Plus 5G के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपए है।
उतर: जी हैं! इसमें IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है।
उतर: OPPO K14 Plus 5G में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया गया है।
उतर: वीवो T5x फोन में 2 साल का एंड्राइड OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाता है।
उतर: इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 7200mAh की बड़ी बैटरी और एलसीडी पैनल पर बने डिस्प्ले मिल जाती है।
उतर: वीवो T5x 5G स्मार्टफोन में आपको 10x डिजिटल जूम मिल जाएगी।
उतर: इस फोन को चार्ज करने के लिए इसमें 44 वाट कॉपर चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
उतर: जी हैं! वीवो T5x में आपको साइड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।
[…] […]