Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO F33 5G vs Vivo T5 Pro 5G: हाल ही में ओप्पो कंपनी ने अपना नया OPPO F33 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। वही वीवो कंपनी ने भी हाल ही में इंडियन मार्केट में अपना नया Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अगर आप एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि इन दोनों 5G फोन में से आपके लिए कौन सा स्मार्टफोन बेस्ट रहेगा। तो आज हम आपको इन दोनों 5G स्मार्टफोन में कंपैरिजन बता रहे हैं।
| कंपैरिजन | OPPO F33 5G | Vivo T5 Pro 5G |
|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.57 इंच, 1400 nits HBM | 6.83 इंच, 2000 nits HBM |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स | क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7s Gen 4 SM7635-AC |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP+2MP | 50MP+2MP |
| सेल्फी कैमरा | 16MP | 32MP |
| बैटरी | 7000mAh, 80W | 9020mAah, 90W |
| ओएस | एंड्रॉयड v16 | एंड्रॉयड v16 |
OPPO F33 5G स्मार्टफोन में 6.57 इंच की पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 1400 nits HBM ब्राइटनेस, 600 nits ब्राइटनेस, 1080×2372 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 397 ppi पिक्सल डेंसिटी और 20:9 एक्सपेक्ट रेशों के साथ आती है। साथ ही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग दी गई है।
Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 1260×2800 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन वाली पंच होल AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 5000 nits पिक ब्राइटनेस और 2000 nits HBM ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 एस्पेक्ट रेशों और 449 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। वही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है।
ओप्पो एफ33 5G फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 मैक्स ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
वीवो T5 प्रो स्माटफोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7s Gen 4 SM7635-AC ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो एंड्रॉयड v16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इस फोन के साथ कंपनी 3 साल का OS अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है।
OPPO F33 5G फोन के कैमरा फीचर्स की अगर बात करें तो इस फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल जाता है। इस फोन के कैमरे में 10x डिजिटल जूम ऑटो फोकस, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इस फोन में फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है।
Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप किया कर बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाता है। वही इस फोन के कैमरे में एलईडी फ्लैश, सुपरमून, ऑटो फोकस और 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं। सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
ओप्पो f33 5G फोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की दमदार बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
वीवो T5 प्रो स्माटफोन के अंदर कंपनी ने पावर सप्लाई के लिए 9020mAah की लिथियम आयन बैटरी लगाई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ओप्पो f33 5G स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें आपको ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi 5, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ v5.4, GPS, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और कंपास जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
वीवो टी5 प्रो 5G स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात की जाए तो इस फोन में कनेक्टिविटी के तौर पर ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, GPS, IR ब्लास्टर, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, Wi-Fi डायरेक्ट, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ v5.2, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi 6, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 6GB+128GB | ₹31,999 |
| 8GB+128GB | ₹34,999 |
| 8GB+256GB | ₹37,999 |
OPPO F33 5G स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 34,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वही इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 8GB+128GB | ₹31,999 |
| 8GB+256GB | ₹36,999 |
| 12GB+256GB | ₹39,999 |
Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए रखी गई है। वहीं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपए तय की गई है, जबकि इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 39,999 रुपए की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Also Read:- Motorola Edge 70 Pro 5G Vs OPPO F33 Pro 5G कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए रहेगा बेस्ट, जाने कंपैरिजन