Gorilla Glass 7i स्क्रीन प्रोटक्शन और 108MP कैमरे के साथ Motorola G47 5G लॉन्च, जानें कीमत

मोटरोला कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपने नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च करती जा रही है। कंपनी ने अब मिड-रेंज सेगमेंट में अपना एक और नया Motorola G47 5G फोन लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। शानदार फोटोग्राफी के लिए इस मोटरोला फोन के बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। तो चलिए इसकी पूरी डिटेल हम विस्तार से जानते हैं।

Motorola G47 5G कीमत और कलर ऑप्शंस

Motorola G47 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी स्टार्टिंग कीमत €319 यूरो रखी गई है यानी इंडियन करेंसी के अनुसार इस फोन की स्टार्टिंग प्राइस 34,480 रुपए के लगभग तय की गई है। इस फोन की इंडिया में लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन ग्लोबल मार्केट में यह फोन Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable और Pantone Nautical Blue कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

motorola g47 5g
motorola g47 5g/Photo Credit: motorola

Motorola G47 5G के स्पेसिफिकेशंस

मोटोरोला जी47 5G फोन को 6.67 इंच की फुल HD+ स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह एक एलसीडी पैनल पर बनी पंच होल फ्लैट डिस्प्ले है यह डिस्प्ले 1604×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1080nits हाई ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का सपोर्ट मिलता है।

यह फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ आता है और इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है।पावर सप्लाई के लिए मोटरोला के इस 5G फोन में कंपनी ने 5200mAh की पावरफुल बैटरी लगाई है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से काफी तेजी से चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही इस फोन से दूसरे फोन या स्मार्ट वॉच को भी चार्ज किया जा सकता है क्योंकि इसमें 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

motorola g47 5g
motorola g47 5g/Photo Credit: motorola

बात करें अगर इस मोटरोला फोन के कैमरा सेटअप की तो इसमें शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। वही बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जाता है।

Motorola G47 5G स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो Hello UX पर वर्क करता है। सिक्योरिटी के लिए मोटरोला कंपनी ने इस 5G फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के तौर पर इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ, NFC और Wi-Fi जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला iQOO Neo 10 स्मार्टफोन दो नए कलर ऑप्शन के साथ हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *