Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Best Camera Phone in The World: आजकल भारतीय मार्केट में एक से बढ़कर एक 5G स्मार्टफोन आ चुके हैं, जिसे आप जबरदस्त क्वालिटी में फोटो के साथ-साथ वीडियो भी बना सकते हैं। अगर आप भी यह जानना चाहते हैं, कि 2026 में वीडियो बनाने के लिए सबसे अच्छा फोन कौन सा है, तो आज के इस आर्टिकल में आपको हम ऐसे 5G स्मार्टफोन की लिस्ट दे रहे हैं, जिससे आप हाई क्वालिटी में वीडियो बना सकते हैं और साथ ही जबरदस्त फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
अगर आप 2026 में वीडियो बनाने के लिए सबसे अच्छा मोबाइल ढूंढ रहे हैं, तो अब आपको ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको टॉप 5 स्मार्टफोन की लिस्ट दे रहे हैं, जो शानदार कैमरा क्वालिटी, दमदार प्रोसेसर और शक्तिशाली बैटरी के साथ आते हैं। तो चलिए वीडियो बनाने के लिए सबसे बेस्ट मोबाइल फोन की लिस्ट के बारे में नीचे जानते हैं।
मिड रेंज मैं मैने उन स्मार्टफोन को शामिल किया है, जो 2026 मैं 30,000 रुपए से 50,000 रुपए के बीच में आते हैं। अगर आपका बजट भी इनके बीच में ही है और एक अच्छा Camera Phones खरीदने पर विचार कर रहे हैं। तो हमने नीचे ऐसे ही तीन स्मार्टफोन की कीमत और उनके फीचर्स के बारे में जानकारी दिए। वहां से आप अपने रेंज के हिसाब से स्मार्टफोन ले सकते हैं।
क्या आप Best Camera Phone Under 50000 रुपए से भी काम में हाय कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं। तो इंडिया का बेस्ट स्मार्टफोन Vivo V40 Pro 5G को खरीदा जा सकता है। इस 5G स्मार्टफोन से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। साथी काफी शानदार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
| रैम/स्टोरेज | कीमत |
|---|---|
| 8GB RAM+256GB | ₹49,999 |
| 12GB RAM+512GB | ₹55,999 |
वीवो V40 प्रो 5G फोन को दो वेरिएंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM+256GB स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 49,999 रुपए और फोन का टॉप वैरियंट 55,999 रुपए में आता है जो 12GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसमें दो कलर दिए गए हैं, Ganges Blue और Titanium Grey

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: वीवो के इस बेस्ट कैमरा मोबाइल 5G में 6.78 इंच की पंच होल AMOLED Curved डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट, 4500 nits पिक ब्राइटनेस, 1260×2800 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 20:9 एस्पेक्ट रेशों, 453 ppi पिक्सल डेंसिटी, स्क्रीन प्रोटक्शन और iP68 व iP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस वीवो हैंडसेट के प्रोसेसर की तो इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 Plus ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिल जाता है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इस फोन के साथ कंपनी 2 साल का OS अपडेट्स और 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट देता है। वही इस वीवो मोबाइल का AnTuTu स्कोर 1,524,110 है जबकि Bootup Time 20.0 s है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा क्वालिटी की अगर बात करें तो इस वीवो मोबाइल के पीछे वाली साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद होता है जिसमें Sony Exmor-RS IMX921 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और Sony Exmor-RS IMX816 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है।
वही इस फोन के कमरे में आपको स्मार्ट ओरा लाइट, OIS, फेस डिटेक्शन, ऑटो फोकस, सुपरमून, 4X डिजिटल जूम, 30 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, बुके पोर्ट्रेट वीडियो और 30 fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फ पिक्चर खींचने के लिए विवो के 5G फोन में फ्रंट वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाता है।
बैटरी: Vivo V40 Pro 5G स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 5500 mAh की लिथियम आयन बैटरी दी जाती है जो 80W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: कनेक्टिविटी के तौर पर आपको इस वीवो फोन में ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, मोबाइल हॉटस्पॉट, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ v5.3, GPS, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर्स, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:- 2026 में वीवो का सबसे अच्छा कैमरा वाला फोन कौन सा है? देखें टॉप 6 स्मार्टफोन की लिस्ट
अगर आप Best Motorola Camera Phone काफी कम कीमत में खरीदना चाहते हैं। तो आपको Motorola Edge 50 Ultra 5G खरीदना चाहिए क्योंकि इस फोन में कैमरा क्वालिटी तो काफी शानदार है इसके साथ ही बैटरी बैकअप भी काफी अच्छा है और औरों के मुकाबले थोड़ा सस्ता भी है।
| रैम/स्टोरेज | कीमत |
|---|---|
| 12GB RAM+512GB | ₹39,999 |
मोटरोला ऐज 50 अल्ट्रा 5G फोन को इंडिया से एक ही वेरिएंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जिसकी इंडियन कीमत 39,999 रुपए रखी गई है। फोन को Forest Grey और Nordic Wood कलर ऑप्शन के साथ लिया जा सकता है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: मोटरोला एज 50 अल्ट्रा 5G मोबाइल में 6.7 इंच की पंच होल P-OLED Curved डिस्प्ले दी गई है जो 1220×2712 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 2500 nits पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 एस्पेक्ट रेशों, 444 ppi पिक्सल डेंसिटी, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास स्क्रीन प्रोटक्शन, HDR 10+ सपोर्ट और iP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है।
प्राइमरी कैमरा: मोटरोला के इस 5G फोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेट दिया जाता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल जाता है।
वही इस फोन के कैमरे में डुअल एलईडी फ्लैशलाइट, ऑटो फोकस, ओमनी डायरेक्शनल फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, OIS, Burst मोड, मैक्रो मोड, 20x डिजिटल जूम, ऑटो फ्लैश, कस्टम वॉटरमार्क, फेस डिटेक्शन, फिल्टर्स, डुअल वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन, Video HDR, बुके पोर्ट्रेट वीडियो, 960 fps पर फुल HD रिकॉर्डिंग और 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस मोटरोला फोन के आगे की साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाता है।
बैटरी: इस मोटरोला हैंडसेट में 4500 mAh की पावरफुल बैटरी लगी हुई है जो 125W टर्बो पावर चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर इस मोटरोला डिवाइस के प्रोसेसर की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: मोटरोला कंपनी के इस 5G मोबाइल में आपको कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फीचर्स, स्टीरियो स्पीकर्स, NFC, GPS, ब्लूटूथ v5.4, ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, मोबाइल हॉटस्पॉट, Wi-Fi 7, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और लाइट सेंसर जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें:- 20000 रुपए से कम में आने वाले Vivo 5G मोबाइल कौन से हैं? यहां देखें 2026 की लेटेस्ट लिस्ट
अगर आपका विचार Best Camera Phone खरीदने का है, तो आप 2026 का बेस्ट 5G स्मार्टफोन Xiaomi 14 Civi 5G को लिया जा सकता है। क्योंकि Xiaomi एक मात्र ऐसा स्मार्टफोन है इसके फ्रंट साइड पर आपको दो कैमरे दिए गए हैं। यानी कि आप इस फोन के फ्रंट और रियर दोनों कमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
| रैम/स्टोरेज | कीमत |
|---|---|
| 8GB RAM+256GB | ₹33,999 |
| 12GB RAM+512GB | ₹35,999 |
Xiaomi 14 Civi 5G फोन को दो वेरिएंट के साथ उपलब्ध कराया गया था। जिसको आप इंडिया से 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ 33,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं इसके टॉप वैरियंट को 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 35,999 रुपए है। फोन में Shadow Black, Matcha Green और Cruise Blue कलर में ले सकते हो।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: श्याओमी 14 Civi 5G फोन के अंदर 6.5 इंच की AMOLED Curved डिस्प्ले दी गई है जो की एक पंच होल डिस्पले होती है। इस फोन की डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 स्क्रीन प्रोटक्शन, 1236×2750 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 3000 nits पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 एस्पेक्ट रेशों, 460 ppi पिक्सल डेंसिटी, HDR 10+ सपोर्ट और IP54 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।
प्रोसेसर: प्रोसेसर के लिए श्यओमी कंपनी के इस 5G फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड v14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। श्यओमी कंपनी इस फोन के साथ 3 साल का OS अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है। इस 5G हैंडसेट का AnTuTu स्कोर 1,443,011 है जबकि Bootup Time 18.0 s है।
बैटरी: यह श्यओमी मोबाइल 4700 mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी से चलता है जो 67W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा क्वालिटी की बात करें तो इस बेस्ट कैमरा मोबाइल 5G में पीछे वाली साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मौजूद होता है।
वही इस फोन के कैमरे में ऑटो फोकस, Touch to focus, Xiaomi ProFocus, ऑटो फ्लैश, ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट, फेस डिटेक्शन, फिल्टर, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन, Video HDR, Vlog मोड, Short वीडियो मोड, 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 960 fps पर फुल HD रिकॉर्डिंग, 1920 fps पर HD वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सेल्फी कैमरा: हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस 5G फोन में सामने वाली साइड पर 32 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जाता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: बात करें अगर इस श्यओमी मोबाइल के कनेक्टिविटी फीचर्स की तो इस फोन में आपको ड्यूल नैनो सिम स्लॉट, 4G, 5G बैंड्स, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ v5.4, Wi-Fi 6E, GPS, NFC, IR ब्लास्टर, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फीचर्स, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें:- ₹15000 से कम कीमत वाले Vivo 5G मोबाइल फोन कौन से हैं? जाने 2026 के बेस्ट स्मार्टफोन की लिस्ट
अगर आपका बजट काफी हाई है और आप अपने बजट के हिसाब से Best Camera Quality Phone की तलाश में है। तो आपको हम नीचे ऐसे ही दो 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देंगे जिनको आप आसानी से खरीद सकते हैं। यह दोनों स्मार्टफोन वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए काफी बेहतरीन है और साथ ही Best Selfie Camera Phone भी है।
अगर आप भी High Quality Camera Phone लेना चाहते हैं 2026 में तो आप सही जगह आए हैं। क्योंकि ओप्पो फाइंड X8 5G फोन एक ऐसा ही स्मार्टफोन है जिसमें काफी शानदार कैमरा क्वालिटी और साथ ही अच्छा बैटरी बैकअप दिया जाता है। फोन की कीमत और फीचर्स नीचे देख सकते हैं।
| रैम/स्टोरेज | कीमत |
|---|---|
| 12GB RAM+256GB | ₹69,999 |
| 16GB RAM+512GB | ₹89,999 |
OPPO Find X8 5G स्मार्टफोन के 12GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 69,999 में खरीदा जा सकता है। जबकि फोन के टॉप वैरियंट को 89,999 रुपए में लिया जा सकता है। जो 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ दिया जाता है। फोन के कलर वेरिएंट की बात करें तो इस में Space Black और Star Grey कलर ऑप्शन दिया गया है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: ओप्पो फाइंड X8 5G स्मार्टफोन में 6.59 इंच की ProXDR LTPO पंच होल डिस्पले लगी हुई है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन, 4500 nits पिक ब्राइटनेस, 1600 निट्स HBM ब्राइटनेस, 1256×2760 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन, 460 ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट और iP68 व iP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है।
प्राइमरी कैमरा: ओप्पो कंपनी के इस 5G स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें Sony LYT 700 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, Samsung ISOCELL सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और Sony LYT 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल जाता है।
इसके साथ ही इस फोन के कैमरे में ऑटो फोकस, लेजर ऑटो फोकस, OIS, एलईडी फ्लैशलाइट, 120x डिजिटल जूम, 3X ऑप्टिकल जूम, फेस डिटेक्शन, ऑटोफ्लैस, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग, स्लो मोशन, वीडियो HDR, 240 fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग, 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 480 fps पर HD वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए अप के इस 5G हैंडसेट में सामने वाली साइट पर Sony Exmor-RS IMX615 सेंसर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाएगा।
बैटरी: ओप्पो का यह 5G फोन 5630 mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी से चलता है जो 80W सुपर VOOC चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: बात करें अगर ओप्पो फाइंड X8 5G फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है। इस फोन के साथ ओप्पो कंपनी 4 साल का OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स देती है। इस OPPO डिवाइस का AnTuTu स्कोर 2,339,136 है जबकि Bootup Time 19.0 है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: ओप्पो कंपनी के इस 5G मोबाइल के अंदर आपको मोबाइल हॉटस्पॉट, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट, डुएल नैनो सिम स्लॉट, ब्लूटूथ v5.4, Wi-Fi 6E, NFC, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, GPS, डॉल्बी एटमॉस ऑडियो फीचर्स, स्टीरियो स्पीकर्स, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें:- इंडिया का सबसे बेस्ट मोबाइल कौन सा है? यहां जाने प्राइस और फीचर के आधार पर 2026 के बेस्ट स्मार्टफोन
अगर आपका बजट ₹100000 से भी ज्यादा का है, वीडियो और फोटोग्राफी के लिए एक 5G स्मार्टफोन की तलाश में है। तो आप Apple iPhone 16 Pro 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत को डिटेल्स से नीचे देख सकते हैं।
| रैम/स्टोरेज | कीमत |
|---|---|
| 8GB RAM+128GB | ₹109,900 |
| 8GB RAM+256GB | ₹119,900 |
| 8GB RAM+512GB | ₹139,900 |
| 8GB RAM+1TB | ₹159,900 |
Apple iPhone 16 Pro 5G स्मार्टफोन को चार वेरिएंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 109,900 रुपए में, 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन को 119,900 रुपए में, 8GB रैम और 512gb स्टोरेज वाले फोन को 139,900 रुपए में और इसके टॉप वैरियंट को 159,900 रुपए मैं ले सकते हैं जो आपको 8GB रैम और 1TB स्टोरेज में दिया जाएगा।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन: एप्पल कंपनी के इस आईफोन में 6.3 इंच की 1206×2622 पिक्सल FHD+ रेजोल्यूशन वाली बेजल लेस Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 2000 nits HBM ब्राइटनेस, 2000 nits पिक ब्राइटनेस, 19.5:9 एक्सपेक्ट रेशों, 458 ppi पिक्सल डेंसिटी, स्क्रीन प्रोटक्शन, HDR 10+ सपोर्ट और iP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग को सपोर्ट करती है।
प्राइमरी कैमरा: इस बेस्ट कैमरा मोबाइल 5G के पीछे वाली साइड पर तीन कमरे दिए जाते हैं जिसमें 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल होता है।
वही इस फोन के कैमरे में 25x डिजिटल जूम, 5x ऑप्टिकल जूम, डुएल कलर एलइडी फ्लैशलाइट, ऑटो फोकस, ड्यूल पिक्सल फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस, OIS, Burst Mode, मैक्रो मोड, Apple ProRAW, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन, स्लो मोशन, वीडियो HDR, Night Time-Lapse, मैक्रो वीडियो, 120 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 240 fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेल्फी कैमरा: बेहतरीन सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए एप्पल कंपनी ने इस आईफोन के सामने वाले पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया है।
बैटरी: आईफोन 16 प्रो के अंदर 3582 mAh की लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है जो 20W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस आईफोन के प्रोसेसर की तो इसमें Apple A18 Pro हेक्सा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो iOS v18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। एप्पल कंपनी इस फोन के साथ 5 साल का OS अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट देता है। इस आईफोन का AnTuTu स्कोर 1,747,550 है जबकि Bootup Time 14.0 s है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: एप्पल कंपनी के इस आईफोन में कनेक्टिविटी के लिए आपको लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप, यूएसबी टाइप C ऑडियो जैक, डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो फीचर्स, स्टीरियो स्पीकर्स, NFC, GPS, ब्लूटूथ v5.3, मोबाइल हॉटस्पॉट, Wi-Fi 7, 4G, 5G नेटवर्क सपोर्ट और ड्यूल सिम स्लॉट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
आज हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वीडियो बनाने के लिए सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है? इसके बारे में पूरे विस्तार के साथ जानकारी दी है। हमने आज आपको ऐसे टॉप 5 स्मार्टफोन के बारे में बताया है जो कैमरा क्वालिटी की वजह से मार्केट में काफी ज्यादा मशहूर है और लोग इन स्मार्टफोन को कैमरा क्वालिटी की वजह से काफी ज्यादा पसंद करते हैं जिस वजह से इनकी खरीदारी भी बहुत ज्यादा होती है।
अगर आपको वीडियो बनाने के लिए सबसे अच्छा मोबाइल चाहिए तो आप इन टॉप 5 स्मार्टफोन में से कोई भी स्मार्टफोन अपने लिए पसंद कर सकते हैं। इन सभी स्मार्टफोन में जबरदस्त वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें।
उतर: जी हां, Vivo V40 Pro 5G स्मार्टफोन वाटरप्रूफ है क्योंकि इसमें iP68 व iP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है जिससे यह फोन पानी और धूल मिट्टी से खराब नहीं होता है।
उतर: Motorola Edge 50 Ultra 5G स्मार्टफोन में 960 fps पर फुल HD रिकॉर्डिंग और 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
उतर: Xiaomi 14 Civi 5G फोन का AnTuTu स्कोर 1,443,011 है।
उतर: OPPO Find X8 5G को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 69,999 रुपए में खरीद कर अपना बना सकते हैं।
उतर: जी हां, Apple iPhone 16 Pro 5G में 120 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 240 fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
उतर: Vivo V40 Pro 5G को 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹49,999 में और टॉप वैरियंट को ₹55,999 में 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं।
उतर: OPPO Find X8 5G का AnTuTu स्कोर 2,339,136 है।
नोट: मार्केट में आए दिन स्मार्टफोन की कीमत कम या ज्यादा होती रहती है, इसलिए किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले फोन की ऑफीशियली वेबसाइट पर जाकर एक बार कंफर्म जरूर कर ले।