Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y500 को चुपचाप से पाकिस्तान मैं लॉन्च कर दिया है। इससे पहले वीवो कंपनी ने Y500 सीरीज के 5G स्मार्टफोन जैसे Vivo Y500, Vivo Y500i, Vivo Y500 Pro और Vivo Y500s को चीन में लॉन्च किया था। लेकिन वीवो ने अब इस 5G स्मार्टफोन को अपने घरेलू बाजार से दूर पाकिस्तान में लॉन्च किया है। इस 5G स्मार्टफोन में दमदार बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी मिल जाती है। फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन आगे पढ़ सकते हैं।
| रैम+इंटरनल | पाकिस्तान प्राइस | इंडिया प्राइस |
|---|---|---|
| 8GB+128GB | PKR 99,999 | 34,321 रुपए |
| 8GB+256GB | PKR 109,999 | 37,753 रुपए |
वीवो Y500 5G फोन को पाकिस्तान में दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 8GB रैम+128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पाकिस्तान में PKR 99,999 (इंडिया के लगभग 34,321 रुपए) बनते हैं। वही फोन के टॉप वेरिएंट को 8GB रैम+256GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी पाकिस्तान कीमत PKR 109,999 (तकरीबन इंडिया के 37,753 रुपए) होते है।
फोन को Midnight Blue और Pearl White कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। वीवो का यह 5G स्मार्टफोन आने वाला दिनों में कजाकिस्तान और सऊदी अरब में लॉन्च किया जा सकता है।
वीवो Y500 5G फोन में 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की डिस्प्ले दी गई है। जो AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले, इसकी डिस्प्ले के साथ 5000 nits पिक ब्राइटनेस दी गई है। यानी की आप इस फोन को धूप में भी इस्तेमाल करेंगे तो स्क्रीन पर टैक्स विजिबिलिटी काफी अच्छी मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2000 nits HBM ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 449 PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है।
फोन में गेमिंग आई प्रोटक्शन दिया गया है, यानी कि फोन को ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने पर भी आपकी आंखों पर कोई नुकसान नहीं होगा। इस फोन की स्क्रीन SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और SGS Five-Star सनलाइट रीडेबल डिस्प्ले सर्टिफिकेशन के साथ आई है।

Vivo Y500 को पाकिस्तान में Unisoc T7300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। जो 6nm प्रोसेस को सपोर्ट करता है। इसमें LPDDR4X RAM के साथ ही USF 2.2 स्टोरेज मिल जाता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है, जो OriginOS 6 के साथ काम करने में सक्षम है। हैवी टास्क और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए 3000mm² कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन अभी तक 680,000+ AnTuTu स्कोर अचीव कर लिया है।
वीवो Y500 5G मोबाइल में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें Rear Flash लाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 सेंसर वाला वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर सपोर्ट के साथ दिया जाता है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया जाता है। वही फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।

Vivo के इस 5G हेडसेट को धूल मिट्टी और पानी की बूंद से बचने के लिए इसमें IP68 और IP69 वाटर रेटिंग रेजिस्टेंस दिया जाता है। फोन से आप अंडरवाटर फोटोग्राफी भी कर सकते हैं, इसमें आपको Wet Hand Touch और Greasy Hand Touch दिया गया है जिससे आप स्मार्टफोन को गीले हाथों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आया है। यानी कि स्मार्टफोन ऊंचाई से गिरने पर भी फोन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।
फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi, लोकेशन के लिए जीपीएस, OTG, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी और हॉटस्पॉट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। फोन की सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है। फोन का भजन सिर्फ 210 ग्राम है।
वीवो एई500 5G की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाली बड़ी बैटरी है। क्योंकि इस 5G फोन में 8100mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जिसको 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से चार्ज किया जाता है। फोन में रिवर चार्जिंग सपोर्ट के साथ ही इसमें बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें बैटरी लाइफ एक्सटेंडर भी दिया गया है। जब आपकी स्मार्टफोन की बैटरी 4% या 5% चार्ज बचेगा तभी यह एक्टिव हो जाएगा ताकि इमरजेंसी में फोन कोई यूज किया जा सके।
कंपनी ने दावा किया है कि फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो इस फोन से 10.2 घंटे तक PUBG गेम खेला जा सकता है। इसके अलावा 29.6 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 67 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक के साथ ही 13.5 घंटे का नेविगेशन उसे किया जा सकता है। फोन की बैटरी 6 साल की हेल्थ के साथ आई है।

अगर आप पाकिस्तान में है और अपने लिए एक शानदार गेमिंग स्माटफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आज ही Vivo Y500 स्मार्टफोन को ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन शानदार बैटरी बैकअप और 3000mm² कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। अगर आप इसी रेंज में कोई अन्य स्मार्टफोन की ओर जाना चाहते हैं तो आप OPPO, Samsung और Motorola स्मार्टफोन की ओर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट के साथ iQOO का नया 5G फोन iQOO Z11i हुआ चीन में लॉन्च