Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Ai+ कंपनी ने भारतीय मार्केट में 9 अप्रैल को ही Ai+Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लेकिन लॉन्चिंग के 15 दिन बाद ही कंपनी ने Ai+Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन की कीमत को 2000 रुपए तक बढ़ा दिया है, स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट के साथ आता है। दोनों स्मार्टफोन की कीमत कितनी बड़ी है इसके बारे में डिटेल से नीचे जान सकते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Sanju Choudhary ने पोस्ट साझा किया जिसमें Ai+Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G फोन की कीमत hike के बारे में जानकारी दी है, टिपस्टर संजू चौधरी के अनुसार Ai+ के फोन पर 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
| Ai+Nova 2 5G | लॉन्च कीमत | नई कीमत |
|---|---|---|
| 4GB+128GB | ₹8,999 | ₹10,999 |
| 6GB+128GB | ₹10,999 | ₹12,999 |
Ai+ ने भारतीय मार्केट में Nova 2 5G फोन को 8,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन पर 2000 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, यानी कि इस फोन की नई कीमत अब 10,999 रुपए है, जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जबकि इसके 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए थी। जिसको कंपनी ने 2000 रुपए हाइक कर दिया है, इसके बाद इसकी कीमत अब 12,999 रुपए हो गई है।
| Ai+Nova 2 Ultra 5G | लॉन्च कीमत | नई कीमत |
|---|---|---|
| 6GB+128GB | ₹16,999 | ₹18,999 |
| 6GB+128GB | ₹18,999 | ₹20,999 |
Ai+Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 16,999 रुपए में पेश किया था। लेकिन कंपनी ने 15 दिन बाद ही इसकी कीमत 2000 रुपए तक बढ़ा दी है, यानी कि अब इस स्मार्टफोन को आप 18,999 रुपए में खरीद सकते हैं, वहीं इसके टॉप वैरियंट 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज को 18,999 रुपए में पेश किया था, जिसकी कीमत अब 20,999 रुपए हो गई है, यानी की कंपनी ने इस पर भी 2000 रुपए की बढ़ोतरी की है।

Ai+Nova 2 5G स्मार्टफोन को Unisoc T8200 चिपसेट के साथ इंडिया में लाया गया है, जो एंड्राइड 16 पर बेस्ट NxtQuantum OS के साथ मिलकर काम करता है, जबकि Ai+Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर के साथ लाया गया है, जो एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। दोनों ही स्मार्टफोन में 1 साल का OS अपडेट और 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाता है।

आइ+नौवा 2 5G फोन में 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जबकि नौवा 2 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन में 2500 nits पिक ब्राइटनेस और 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच की Full + AMOLED
बैटरी परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों ही 5G स्मार्टफोन में 6000mA की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी जाती है जबकि Ai+Nova 2 5G फोन में 18W फास्ट चार्जिंग होता और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन को 33W पचार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया है।
Ai+ नौवा 2 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा फ्लैशलाइट के साथ होने वाले हैं, अगर इसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ मिलेगा। इसका टॉप वैरियंट नौवा 2 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट के साथ और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट साइड पर आपको स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है।
Also Read:- Infinix ने लॉन्च किया 6500mAh बैटरी और 12GB RAM वाला Infinix GT 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जाने फीचर्स और कीमत