Dimensity 6500 Elite प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी के साथ Honor Play11 Plus स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

हॉनर कंपनी ने चीन में अपना एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Honor Play11 Plus रखा गया है। इस फोन को कंपनी की ऑफीशियली वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है और साथ ही इस फोन की सेल भी शुरू कर दी गई है। हॉनर कंपनी ने इस शानदार स्मार्टफोन को 7000mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। तो चलिए इसके सभी फीचर्स और इसकी कीमत जान लेते हैं।

Honor Play11 Plus कीमत

Honor Play11 Plusचीन कीमतइंडियन करेंसी
8GB+256GB2,199 युआन₹30,000

Honor Play11 Plus स्मार्टफोन को 2,199 युआन यानी इंडियन करेंसी के मुताबिक लगभग 30,000 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए रखी गई है। हॉनर कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चीन में। Lanyue Silver (Moon Embracing Silver) और Sunrise Gold कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है।

Honor Play11 Plus स्पेसिफिकेशंस

Honor Play11 Plusस्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले6.6 इंच, 2600×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन
रैम8GB
स्टोरेज256GB
बैटरी7000mAh
प्राइमरी कैमरा50MP+AI
सेल्फी कैमरा8MP
ओएसएंड्रॉयड 16, MagicOS 10
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 6500 Elite

डिस्प्ले: हॉनर प्ले11 प्लस स्मार्टफोन में 2600×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.6 इंच की स्क्रीन दी गई है जो एक AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 3840Hz PWM डिमिंग, 6500nits पिक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर सपोर्ट और एल्यूमिनोसिलिकेट ग्लास स्क्रीन प्रोटक्शन के साथ आती है। इसके साथ ही धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है।

प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर इस हॉनर फोन के कैमरा सेटअप की तो इसमें बैक पैनल पर आपको 10x डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस देखने को मिल जाता है।

सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए Honor Play11 Plus स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया गया है। इस फोन से आप 1080p पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है।

प्रोसेसर: हॉनर कंपनी के इस दमदार फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6500 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 के साथ मिलकर वर्क करता है।

रैम और स्टोरेज: Honor Play11 Plus स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

बैटरी: यह हॉनर फोन 7000mAh की दमदार बैटरी पर चलता है जो वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग से काफी तेजी से चार्ज हो जाती है।

  • Honor Play11 Plus
  • Honor Play11 Plus
  • Honor Play11 Plus

अन्य फीचर्स: बात करें अगर इस फोन के अन्य फीचर्स की तो इसमें आपको AI Translation Tools, YOYO Smart Assistance, System Level Optimisation और AI नोट्स जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं इसके अलावा इसमें आपको ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम 5G, स्टीरियो स्पीकर्स और इंफ्रारेड रिमोट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:- 6GB RAM, 5300mAh बैटरी और LCD डिस्प्ले के साथ सस्ती कीमत में लॉन्च हुआ Honor Play 70C स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *