Realme P4x 4G लॉन्च, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मलेशिया में आया नया स्मार्टफोन

रियलमी कंपनी इंडिया में पहले से ही Realme P4x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर रखा है, इसी बीच मलेशिया मार्केट में P-सीरीज का विस्तार करते हुए Realme P4x 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि इंडिया में लॉन्च हुए रियलमी P4X 5G में सिर्फ 7000mAh की बैटरी दी गई थी। इस लेटेस्ट फोन में बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो गेमिंग के लिए काफी अच्छा होने वाला है, फोन के सभी स्पेसिफिकेशन आगे पढ़ सकते हैं।

Realme P4x 4G की प्राइस

रियलमी P4X 4G फोन को मलेशिया में 4GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी मलेशिया कीमत MYR 799 तकरीबन (इंडिया के 18,000 रुपए) बनते हैं। फोन को मलेशिया से Phantom Blue और Rally White कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Realme P4x 4G
Realme P4x 4G/Photo Credit: Realme

Realme P4x 4G फोन गेमिंग और बैटरी फीचर्स

रियलमी P4X 4G फोन की सबसे बड़ी ताकत इसमें मिलने वाली इसकी बैटरी है, इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 7 साल बैट्री हेल्थ के साथ आती है, वही बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीकी इस्तेमाल की गई है। रियलमी कंपनी का कान है कि फोन को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो इसको 2 दिनों तक चलाया जा सकता है।

कंपनी का दावा है कि रियलमी P4X 4G फोन की बैटरी को 100% तक चार्ज करने के बाद इसमें लगातार PUBG, Free Fire और MLBB जैसे बड़े गेम 10 घंटे तक खेल सकते हैं। इसमें आपको AI पावर सेविंग मोड, AI नाईट चार्जिंग मोड और AI कुल मोड भी दिया गया है। इसके साथ ही फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, जिससे आप गेमिंग के द्वारा अपने दोस्त का फोन भी चार्ज कर सकते हैं।

Realme P4x 4G
Realme P4x 4G/Photo Credit: Realme

लंबे समय तक गेम खेलने के बाद स्मार्टफोन गर्म होने लगता है, लेकिन रियलमी P4x 4G स्मार्टफोन में 11,124mm² कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे स्मार्टफोन गेमिंग के द्वारा ठंडा रहता है।

Realme P4x 4G फोन में डिस्प्ले और प्रोसेसर

Realme P4x 4G फोन में 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाती है। जो LCD पैनल पर बनी वॉटर ड्रॉप नोच डिस्प्ले है, इसमें 90.4% स्क्रीन रेशों, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 254PPI पिक्सल डेंसिटी, 700 nits ब्राइटनेस और 900 nits हाई ब्राइटनेस दिया गया है। जब की स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए Panda@MN228 दिया गया है।

Realme P4x 4G
Realme P4x 4G/Photo Credit: Realme

रियलमी P4X 4G फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। जो LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ दिया गया है। आपको बता दे कि इस फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड लगाकर बढ़ाया जा सकता है। फोन में Arm® Mali™-G57@850MHz जीपीयू सपोर्ट दिया गया है। फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है जो रियलमी यूआई के साथ मिलकर काम करता है।

Realme P4x 4G फोन के स्पेसिफिकेशन

फोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने के लिए f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है, जो AI लेंस के साथ काम करता है। इसमें ड्यूल व्यू वीडियो, फोटो, पोर्ट्रेट, वीडियो, नाइट, पैनोरमा, और PRO जैसे शूटिंग मोड दिए गए हैं। इसका कैमरा वीडियो ZOOM सपोर्ट करता है इससे आप 1080P और 720P रेजोल्यूशन के साथ 30 fps पर रिकॉर्ड कर सकते हैं।

वही फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। इसमें स्टीकर, ड्यूल व्यू वीडियो, वीडियो, पैनोरमा, पोर्ट्रेट, नाइट और फोटो जैसे शूटिंग मोड मिलते हैं। फ्रंट कैमरे से आप केवल 720 पिक्सल रेजोल्यूशन पर 30fps के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

फोन के साइड की तरफ वॉल्यूम बटन दिया गया है जिससे आप एक क्लिक में Google Gemini को एक्सेस कर सकते हैं। वही फोन में IP64 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है। जिससे फोन को बारिश की बूंदे और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखा जाता है। कंपनी का कहना है कि फोन को 2 मीटर तक की ऊंचाई से गिराया जाए तो भी स्मार्टफोन को कोई नुकसान नहीं होगा।

फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, GSM, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.2, USB Type-C और 3.5mm एयरफोन जैक जैसे फीचर्स फोन में मिल जाते हैं।

Realme P4x 4G
Realme P4x 4G/Photo Credit: Realme

रियलमी कंपनी ने Realme P4x 4G स्मार्टफोन को फिलहाल मलेशिया मार्केट में ही लॉन्च किया है। लेकिन इंडिया और अन्य ग्लोबल मार्केट में कब पेश करेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दिया। अगर आप मलेशिया में रहते हैं तो आपके लिए रियलमी P4X 4G स्मार्टफोन एक शानदार विकल्प बन सकता है। इसमें गेमिंग के साथ ही बड़ी बैटरी भी दी गई है, जो मलेशिया यूजर के लिए एक बड़ा ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें:- Redmi का नया फोन Redmi 17C, 120Hz डिस्प्ले, Helio G81 Ultra चिपसेट और 5160mAh बैटरी के साथ चीन में लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *