7000mAh और मिलिट्री-ग्रेड शौक रेजिस्टेंस के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realme Narzo 100 Lite 5G

पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने आज इंडियन मार्केट में अपना नया Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अगर आप कम बजट में एक ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो शानदार डिजाइन के साथ लंबे समय तक का बैटरी बैकअप दे सके, तो आपके लिए रियलमी का यह फोन एक परफेक्ट ऑप्शन होगा। क्योंकि इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। तो चलिए इसकी फीचर्स कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Realme Narzo 100 Lite 5G फीचर्स

Realme Narzo 100 Lite 5Gफीचर्स
डिस्प्ले6.8 इंच, 144Hz
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
प्राइमरी कैमरा13MP
सेल्फी कैमरा5MP
OSAndroid 16
बैटरी7000mAh

डिस्प्ले: रियलमी के 5G फोन में 6.8 इंच की 144Hz रिफ्रेश रेट वाली LCD डिस्प्ले दी गई है जो 900nits पिक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इस फोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है और साथ ही यह फोन मिलिट्री-ग्रेड शौक रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इस रियलमी फोन के प्रोसेसर की तो इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI के साथ मिलकर काम करता है।

रैम और स्टोरेज: इस रियलमी स्मार्टफोन को 14GB तक डायनेमिक RAM और 128GB तक स्टोरेज के साथ लांच किया गया है।

प्राइमरी कैमरा: इस रियलमी नार्जो 100 लाइट 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है।

सेल्फी कैमरा: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस नए 5G फोन में फ्रंट वाले साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है।

बैटरी: बात की जाए अगर इस डिवाइस की बैटरी की तो इसमें 7000mAh की पावरफुल बैटरी लगी हुई है जो 15W वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

अन्य फीचर्स: इसके अलावा इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको Circle to Search, Google Gemini, AI Image Matting, AI Eraser 2.0 और AI Clear Face जैसे स्मार्ट फीचर्स का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G
Realme Narzo 100 Lite 5G/Photo Credit: Realme

Realme Narzo 100 Lite 5G कीमत और उपलब्धता

Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 13,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है, वहीं इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,499 रुपए तय की गई है। इसके अलावा इस फोन का 6GB रैम और 128GB मॉडल भी लॉन्च किया गया है जिसका प्प्राइस 16,499 रुपए रखा गया है।

वेरिएंटकीमत
4GB+64GB₹13,499
4GB+128GB₹14,499
6GB+128GB₹16,499

इस रियलमी 5G हैंडसेट की पहली सेल Amazon और Realme India के ऑनलाइन स्टोर पर 21 अप्रैल से स्टार्ट होगी। रियलमी के इस 5G फोन को थंडर ब्लैक और फ्रॉस्ट सिल्वर कलर में पेश किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस 5G फोन की खरीदारी पर 1,500 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट भी देगी।

Also Read:- 7500mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ जल्द लॉन्च होगा Oneplus 15s स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *