OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन का डिजाइन और कलर ऑप्शंस हुए लीक, 200MP कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च

ओप्पो कंपनी अपना नया 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम OPPO Find X9s Pro होगा। इस स्मार्टफोन को चीन में इसी महीने 21 अप्रैल 2026 को OPPO Find X9 Ultra के साथ लॉन्च किया जाएगा। ओप्पो कंपनी के इस स्मार्टफोन की ऑफिशियल इमेज लीक हो गई है। इसके साथ ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर ऑप्शंस और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

OPPO Find X9s Pro डिजाइन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन की तस्वीर शेयर की है। इस स्मार्टफोन की डिजाइन मौजूदा मॉडल OPPO Find X9 Pro से काफी मिलती-जुलती है। इस फोन में बैक पैनल पर आयताकार कैमरा माड्यूल नजर आ रहा है और नीचे OPPO ब्रांडिंग वाला बैक पैनल दिखाई दे रहा है। फोन के फ्रंट साइड पर पतले डिस्प्ले बादल के साथ सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कट आउट दिया गया है।

OPPO Find X9s Pro कलर ऑप्शंस

अपकमिंग OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन के कलर ऑप्शंस भी सामने आ चुके हैं। लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक यह ओप्पो स्मार्टफोन Cyan, Orange, Titanium और White कलर ऑप्शंस के साथ चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को चीन में 21 अप्रैल 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

OPPO Find X9s Pro स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग ओप्पो फाइंड x9s प्रो स्माटफोन में 6.32 इंच की 1.5K OLED डिस्पले दी जा सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। साथ ही इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

प्राइमरी कैमरा: बात करें अगर इस अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप की तो ऐसी उम्मीद है कि इस फोन में बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है।

सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग ओप्पो स्मार्टफोन के फ्रंट वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना है।

बैटरी: ओप्पो के इस अपकमिंग फोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की पावरफुल बैटरी मिल सकती है जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।

प्रोसेसर: लीक्स की माने तो OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन के अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क कर सकता है। वही इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G1-Ultra MC12 GPU दिया जा सकता है।

रैम और स्टोरेज: इस ओप्पो फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है।

अन्य फीचर्स: इसके अलावा इस अपकमिंग फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, हेजल ब्लड टैली कनवर्टर किट सपोर्ट, अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर, Wi-Fi 7, 6, 5 और ब्लूटूथ वर्जन 6.0 जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Also Read:- 15 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होंगे OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरे के साथ मिलेगी 7000mAh बैटरी

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *