32MP सेल्फी कैमरा और Dimensity 7450X चिपसेट के साथ Motorola Razr 70 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

मोटोरोला कंपनी ने आखिरकार ग्लोबल मार्केट में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं जो Motorola Razr 70, Motorola Razr 70 Plus और Motorola Razr 70 Ultra नाम से लॉन्च किए गए हैं। मोटोरोला रजर 70 फोल्डेबल स्मार्टफोन में 4800mAh की बैटरी, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और Dimensity 7450x चिपसेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Motorola Razr 70 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं।

Motorola Razr 70 कीमत और कलर ऑप्शंस

Motorola Razr 70ग्लोबल मार्केट कीमतइंडियन कीमत
8GB+256GBEUR 8691,02,767 रुपए

Motorola Razr 70 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में EUR 869 की कीमत पर लॉन्च किया गया है यह कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए रखी गई है। इंडियन करेंसी के मुताबिक इस फोन की कीमत लगभग 1,02,767 रुपए रखी गई है। मोटरोला के इस फोन को Pantone Bright White, Pantone Sporting Green, Pantone Hematite और Pantone Voilet Ice कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया गया है।

मोटोरोला रजर 70 स्मार्टफोन की उस अमेरिका में प्री-ऑर्डर बुकिंग 14 मई से स्टार्ट होगी और इस फोन की सेल 21 मई से शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में यह फोन अफ्रीका, यूरोप, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Razr 70
Motorola Razr 70/Photo Credit: Motorola

Motorola Razr 70 स्पेसिफिकेशंस

Motorola Razr 70स्पेसिफिकेशंस
मेन स्क्रीन6.9 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
कवर स्क्रीन3.6 इंच, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7450X
प्राइमरी कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP
बैटरी4800mAh, 90W
ओएसएंड्रॉयड 16, Hello UI
रैम8GB
स्टोरेज256GB

Motorola Razr 70 फोन में 1080×2640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की मेन स्क्रीन दी गई है जो LTPO AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वही इस फोन में 1056×1066 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 3.6 इंच की कवर स्क्रीन देखने को मिलती है जो LTPS AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

पावर सप्लाई के लिए मोटरोला के इस फोन में 4800mAh की बैटरी लगाई गई है जो 90W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है इसके साथ ही इस फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। शानदार परफॉर्मेंस के लिए मोटरोला Razr 70 मोबाइल के अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7450X प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ मिलकर वर्क करता है।

Motorola Razr 70 के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है। मोटरोला का यह नया फोल्डेबल स्माटफोन LPDDR5X RAM और UFS 3.1
स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है।

धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए कंपनी ने इस मोटरोला हैंडसेट में IP48 रेटिंग का सपोर्ट दिया है। वहीं कंपनी इस फोन के साथ 3 साल का ओएस अपडेट्स और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के तौर पर इस मोटरोला फोन में आपको USB 2.0, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 6E और NFC जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा, 24GB RAM और AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Motorola Moto G87 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *