Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

मोटरोला कंपनी जल्द ही अपना फोल्डेबल स्माटफोन Motorola Razr 70 मार्केट में लेकर आ रही है। हालांकि कंपनी ने अभी इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग का ऐलान नहीं किया है। लेकिन लॉन्च पहले ही यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर अपकमिंग मोटरोला Razr 70 स्मार्टफोन के कई फीचर्स की जानकारी लीक हो गई है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन डुएल बैटरी के साथ आने वाला है। तो चलिए इसकी पूरी डिटेल जानते हैं।
Motorola Razr 70 अपकमिंग स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में इस फोन के कई खास फीचर की जानकारी मिली है। लिस्टिंग के अनुसार मोटरोला का यह अपकमिंग फोन में 6.9 इंच की Full HD+OLED मेन डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रेजोल्यूशन 1080×2640 पिक्सल होगा। वही फोन में 3.69 इंच की कवर डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1056×1066 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगी।
लिस्टिंग के अनुसार इस अपकमिंग मोटरोला स्मार्टफोन में 8GB, 12GB, 16GB, 18GB रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है। बात करें अगर इस अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी की तो इस फोन में 4275mAh की ड्यूल सेल बैटरी देखने को मिल सकती है जो 1090mAh और 3185mAh के कॉम्बीनेशन के साथ आएगी। हालांकि कंपनी इस आगामी हैंडसेट को 4500mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन के तौर पर प्रमोट कर सकती है।

Motorola Razr 70 स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 2.6GHz क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है हालांकि इस प्रोसेसर का नाम अभी सामने नहीं आया है। शानदार फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग फोन में बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल कार्ड ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जो एलईडी फ्लैशलाइट के साथ आएगा। वही इस फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।