Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Motorola ने Motorola Razr 70 Plus स्मार्टफोन को ग्लोबल लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने Motorola Razr 70 और Motorola Razr 70 Ultra स्मार्टफोन भी पेश किए हैं। मोटरोला Razr 70 प्लस स्मार्टफोन को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे को सपोर्ट करता है। तो चलिए यहां हम Motorola Razr 70 Plus स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में जान लेते हैं।
डिस्प्ले: मोटरोला रज़र 70 प्लस स्मार्टफोन को 6.9 इंच की LTPO AMOLED मेन डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है जो 1084×2640 पिक्सल रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वही इस फोन की कवर डिस्प्ले का साइज 4 इंच रखा गया है जो LTPS AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 1272×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस मोटरोला स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है।
बैटरी: Motorola Razr 70 Plus में पावर सप्लाई के लिए 4500mAh की बैटरी लगाई गई है। यह बैटरी 45W वायर्ड चार्जिंग, 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटरोला के इस नए फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगा हुआ है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है।

सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए मोटोरोला ने इस नए फोल्डेबल फोन के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगायाहै।
सॉफ्टवेयर: यह मोटरोला फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन को कंपनी 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स और 3 साल के OS अपडेट के साथ लेकर आई है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: Motorola Razr 70 Plus फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP48 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें आपको Blootooth 5.4, USB 2.0, NFC और Wi-Fi 7 जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।
Motorola Razr 70 Plus स्मार्टफोन को 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ EUR 1,149 कीमत पर लॉन्च किया गया है। यानी इंडियन करेंसी के अनुसार इस फोन की कीमत 1,28,460 रुपए रखी गई है। मोटरोला का यह फोन ग्लोबल मार्केट में Pantone Mountain View कलर के साथ पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें:- 32MP सेल्फी कैमरा और Dimensity 7450X चिपसेट के साथ Motorola Razr 70 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च