7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला iQOO Neo 10 स्मार्टफोन दो नए कलर ऑप्शन के साथ हुआ लॉन्च

iQOO कंपनी ने iQOO Neo 10 स्मार्टफोन को पिछले साल ही लॉन्च कर दिया था। लेकिन अब आइकू नियो 10 स्मार्टफोन को दो नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन को Alpine White और Asphalt Black कलर में लॉन्च किया गया है। इससे पहले इस 5G स्मार्टफोन को Inferno Red और Titanium Chrome कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया था। इसके अलावा इस फोन में कंपनी द्वारा इनहैंड एक्सपीरियंस भी अपग्रेड किया गया है। चलिए आइकू नियो 10 स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में जानते हैं।

iQOO Neo 10 कीमत और कलर वेरिएंट

iQOO Neo 10कीमत
8GB+256GB37,999 रुपए
12GB+256GB42,999 रुपए

iQOO का यह 5G स्मार्टफोन Alpine White और Asphalt Black कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किए गए हैं। दो नए कलर ऑप्शन के साथ iQOO Neo 10 5G स्मार्टफोन को 37,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं, जो कि आपको 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में मिलेगा जिसकी कीमत 42,999 रुपए रखी हुई है।

iQOO Neo 10 5G स्मार्टफोन पर आपको बैंक डिस्काउंट भी दिया जाएगा। अगर आप इस 5G स्मार्टफोन को खरीदने के बाद SBI और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 3000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इस फोन को दो नए वेरिएंट के साथ पहली सेल के लिए 5 मई से उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को कंपनी की ऑफिस की वेबसाइट iQOO और Amazon से खरीद सकते हैं।

iQOO Neo 10
iQOO Neo 10/Photo Credit: iQOO

iQOO Neo 10 स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स

iQOO Neo 10फीचर्स
डिस्प्ले6.78 इंच, 453 PPI
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8s Gen 4
ओएसएंड्रॉयड 15, Funtouch OS
प्राइमरी कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP
रैम8/12GB
स्टोरेज256GB
बैटरी7000mAh, 120W
AnTuTu स्कोर2,066,325

आइकू नियो 10 स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी जाती है, जो 5500 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और 453 PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है, इसकी डिस्प्ले पंच होल डिस्पले है, जो HDR 10 को भी सपोर्ट करती है। पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP65 वाटर असिस्टेंट रेटिंग दी जाती है।

अगर इसके प्रोसेसर की बात की जाए तो उसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, जो एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और Funtouch OS के साथ मिलकर काम करता है। स्मार्टफोन 2,066,325 AnTuTu स्कोर प्राप्त कर चुका है। इस 5G स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, स्मार्टफोन को 50% चार्ज करने के लिए सिर्फ 19 मिनट का समय लगता है।

iQOO Neo 10
iQOO Neo 10/Photo Credit: iQOO

अगर इसके कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो उसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा Sony Exmor RS IMX852 सेंसर के साथ आता है, इसके अलावा इसमें अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया जाता है, कैमरे के साथ डिजिटल जूम, ऑटोफ्लैश, फेस डिटेक्शन, टच टू फॉक्स, सुपरमून जैसे फीचर्स मिलते हैं, इसके कैमरे से आप 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

बात की जाए इसके सेल्फी कैमरे की तो उसके फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी लेने के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है, जिससे आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग बढ़िया आसानी से कर सकते हैं। iQOO Neo 10 5G स्मार्टफोन में USB Type-C, Wi-Fi 7, 5G नेटवर्क, ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, मोबाइल हॉटस्पॉट और NFC जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- Motorola Razr 70 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, 12GB रैम और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *