Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

मोटोरोला कंपनी ने भारतीय मार्केट में ‘Edge 70’ सीरीज का एक और 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro Plus को आज लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस सीरीज में Motorola Edge 70, Edge 70 Pro और Edge 70 Fusion स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन इंडिया में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 6500mAh बैटरी और 12GB रैम सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 47,999 रुपए में लॉन्च किया गया है जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिल जाएगा। स्मार्टफोन पर कंपनी ने लॉन्च ऑफर भी दिया है, अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 3000 रुपए का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यानी कि आप इस स्मार्टफोन को सिर्फ 44,999 रुपए में खरीद पाएंगे। स्मार्टफोन को PANTONE Stormy Sea, PANTONE Zinfandel और PANTONE Chicory Coffee कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा। मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 11 जून से शुरू हो जाएगी।

मोटोरोला ऐज 70 प्रो प्लस 5G स्मार्टफोन के अंदर 6.8 inch की Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन, 450 PPI पिक्सल डेंसिटी, 19.6.l:9 का एस्पेक्ट रेशों 96.80% स्क्रीन टू बॉडी रेशों, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 3360Hz टच सैंपलिंग रेट दी जाती है। इसमें आपको HDR 10+ सपोर्ट भी दिया जाता है।
इस मोटरोला स्मार्टफोन को MediaTak Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है, फोन में ग्राफिक्स के लिए Mail-G720 GPU मिल जाता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च हुआ है इसमें 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ 3 साल का OS अपडेट भी दिया जाता है।
Motorola Edge 70 Pro+ मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें Sony LYTIA 710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है, इसके अलावा इसमें 50X सुपर जूम और 3.5X ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाता है। फोन के फ्रंट साइड पर f/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है।
फोन में 6500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 90W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट, 15W टर्बो पावर वायरलेस चार्जिंग, 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP68/IP69 रेटिंग दी जाती है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो उसमें 4G, 5G इंटरनेट कनेक्टिविटी, Wi-Fi, Bluetooth, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, USB Type-C, और 2 Microphone जैसे फीचर्स दिए जाते हैं इसके अलावा इसमें AI Google Gemini जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें:- Honor X7e स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलता है 50MP कैमरा, LCD डिस्प्ले और Helio G81 Ultra चिपसेट