50MP कैमरे के साथ Huawei का नया स्मार्टफोन Nova Y74 हुआ लॉन्च , देखें फीचर्स और कीमत

हुआवेई कंपनी ने अपना पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ग्लोबल मार्केट में Huawei Nova Y74 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 6620mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे कई नई फीचर्स के साथ पेश किया गया है। हुआवेई कंपनी उन यूजर के लिए स्मार्टफोन लेकर आई है, जो काफी कम कीमत में शानदार डिस्प्ले, अच्छा कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी बैकअप के लिए स्मार्टफोन खोज रहे हैं। आईए फोन की सभी डिटेल आगे जानते हैं।

बड़ी बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

हुआवेई नोवा Y74 स्मार्टफोन के सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है, इस मोबाइल में 6620mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। मोबाइल की बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार स्मार्टफोन को 53% चार्ज होने के लिए 30 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा फोन को 15 मिनट चार्ज करने के बाद 5 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है।

ब्रांड ने दावा किया है, कि Huawei Nova Y74 फोन की बैटरी को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो स्मार्टफोन 24.9 घंटे का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 59.3 घंटे का ऑनलाइन म्यूजिक प्लेबैक, लोकल वीडियो प्लेबैक 30.6 घंटे का और 48.1 घंटे का कंटीन्यूअस कॉलिंग प्लेबैक मिल जाता है।

Huawei Nova Y74
Huawei Nova Y74/Photo Credit: Huawei

शानदार डिस्प्ले

हुआवेई नोवा Y74 हैंडसेट में 6.67 इंच की बड़ी HD + डिस्प्ले दी गई है, जो LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले है। इसमें 90HZ रिफ्रेश रेट 850 नीड्स पिक ब्राइटनेस दिया गया है। मोबाइल की स्क्रीन को गीले हाथों या बारिश में भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि इस सस्ते फोन में कंपनी ने Wet Touch फीचर दिया है।

इसके अलावा इसमें EyeEase फीचर भी दिया गया है, जिससे स्मार्टफोन की नीली रोशनी को काफी हद तक कम किया जा सकता है और स्मार्टफोन को घंटे तक चलने के बाद भी आपकी आंखें खराब नहीं होती है। वैसे तो इस प्रकार के फीचर्स बड़े-बड़े महंगी स्मार्टफोन में दिए जाते हैं लेकिन Huawei यह सभी फीचर्स इस सस्ते स्मार्टफोन में दिए हैं।

Huawei Nova Y74
Huawei Nova Y74/Photo Credit: Huawei

प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज फीचर्स

बात करें इसके प्रोसेसर की तो Huawei कंपनी ने इसके प्रोसेसर के बारे में कोई जानकारी नहीं दिया। लेकिन लिक रिपोर्ट की माने तो Huawei Nova Y74 फोन को Kirin 8000 सीरीज प्रोसेसर पर ले जा सकता है। मोबाइल को 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया गया है।

कैमरा और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें आपको डिजिटल जूम मिल जाती है, फोन का कैमरा 8192×6144 इमेज रेजोल्यूशन और 1920×1080 पिक्सल वीडियो रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है।

इसके कैमरे के साथ कैमरा शूटिंग, नाइट शॉट, Hight-Res फोटोग्राफी, पैनोरमा शॉट और Portrait शूटिंग जैसे कैमरा कैप्चर मोड दिए गए हैं। वही फोन से सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा F/2.0 अपर्चर के साथ दिया गया है। फ्रंट साइड पर पोट्रेट मॉड और फोटो मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Huawei Nova Y74
Huawei Nova Y74/Photo Credit: Huawei

Huawei Nova Y74 में SGS 5-Star Drop रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन दिया गया है, यानी कि स्मार्टफोन 1.8 मीटर तक की ऊंचाई से गिर भी जाता है, तो स्मार्टफोन सुरक्षित रहेगा। फोन के साइड में X बटन भी दिया है, कनेक्टिविटी के लिए 4G नेटवर्क सपोर्ट, डुएल सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1 और NFC जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।

ब्रैंडन हुआवेई नोवा Y74 फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है जैसे ही Huawei कंपनी फोन की कीमत की जानकारी देगी तो आपको तुरंत अपडेट कर दिया जाएगा।

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *