Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने चीन मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi R80m 5G को लॉन्च कर दिया है। फोन को मार्केट में Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है। इस फोन में 6000mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज के साथ आया है। फोन को इंडिया में कब पेश किया जाएगा इसके बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। चीन में लॉन्च हुए इस फोन की स्पेसिफिकेशन और कीमत आगे देख सकते हैं।
रेडमी R80m 5G फोन को चीन मार्केट में दो वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को चीन में 2,199 युआन लगभग इंडिया के 28,000 रुपए मैं लॉन्च हुआ है। फोन का टॉप वैरियंट 6GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 2,599 युआन तकरीबन 34,000 रुपए में पेश हुआ है। चीन से इस फोन को Flowing Cloud Blue, Phoenix Feather White, Black और Leather Textured Brown कलर के साथ खरीद सकते हो।
रेडमी R80m 5G फोन को 6.9 इंच की HD+LCD डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जो 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 810nits पिक ब्राइटनेस, DC Dimming, और लो ब्लू लाइट के साथ आती है इसकी स्क्रीन फ्लिकर फ्री सर्टिफाइड है। फोन की सुरक्षा के लिए साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।

फोन से फोटोग्राफी करने के लिए बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेट दिए जाते हैं। इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो सेकेंडरी ऑक्जिलरी कैमरा लेंस के साथ आता है। फोन के फ्रंट और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, हॉटस्पॉट, GPS और 5G कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
रेडमी R80m 5G फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है, इसमें 6000mAh की बैटरी लगाई गई है। फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग तकनीकी का उपयोग किया गया है। वही रेडमी कंपनी ने इस पर 4 साल की ड्यूरेबिलिटी देने का वादा किया है।
Redmi R80m 5G स्मार्टफोन को MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है। वही स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड पर पेश किया गया है जो Xiaomi HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। वही प्रोसेसर के साथ LPDDR4X RAM का सपोर्ट मिल जाएगा।

रेडमी R80m 5G फोन उन यूजर को काफी आकर्षित कर सकता है, जो अच्छा बैटरी बैकअप और बड़ी डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलेगी वहीं इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। लेकिन इसमें आपको सिर्फ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है, जो कि आपको निराश कर सकता है, इसके अलावा 2 साल पुराना चिपसेट मिलता है, वह भी आपको निराश कर सकता है। इसलिए यह फोन खरीदने से पहले आप निर्भर करेगा कि आपको खरीदना है या नहीं खरीदना है।
अगर आपका बजट 30000 रुपए के आसपास है, तो आप Redmi R80m 5G फोन के बजाय Motorola Edge 70 Fusion फोन को भी ले सकते हैं, इसमें 50MP का Sony LYTIA 710 (OIS) कैमरा, 32MP का सेल्फी कैमरा और 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा आप iQOO Neo 10R 5G फोन की तरफ भी जा सकते हैं इसमें भी आपको 32MP का सेल्फी और 50MP का Sony IMX882 OIS सेंसर के साथ कैमरा मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें:- Realme 17 Pro Series की बैटरी और कैमरा डीटेल्स लीक, 10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ करेगा एंट्री
[…] […]
[…] […]