Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo Best Camera Phone: आप सबको पता ही होगा कि Vivo कंपनी अपने अच्छे कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती है। अगर आप नवंबर 2026 में वीवो कंपनी का एक शानदार कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आपको कौन सा स्मार्टफोन लेना चाहिए। क्योंकि अभी तक वीवो कंपनी ने 2026 में काफी ज्यादा फ्लैगशिप और बजट कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अगर आपको DSLR से भी तगड़ी फोटो खींचने वाला स्मार्टफोन खरीदना है, तो आप नीचे दिए गए स्मार्टफोन में से कोई एक स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
पिछले महीने ही वीवो कंपनी ने Vivo V80 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जो कि वीवो का Best Camera Phone है। Vivo V80 5G फोन को इंडिया में 62,999 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। जो की 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।

Vivo V80 5G स्मार्टफोन में 6.59 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन AMOLED पैनल पर बनी पांच हाल डिस्प्ले है। जो 2750×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 1800 नीड्स HBM ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है।
वीवो वी80 5G फोन में 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL S5KHP5 सेंसर मेन कैमरा 10x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। वहीं इसमें आठ मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10x डिजिटल जूम और 3X ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का ZEISS Night टेलीफोटो कैमरा मिल जाता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है। फोन के बैक साइड पर डबल कलर एलइडी फ्लैशलाइट दी गई है।
फोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 7200mAh की लिथियम आयन बैटरी दी जाती है। जिसको तेजी से चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। ब्रांड का दावा है। कि इस फोन की बैटरी को 20% से 100% चार्ज होने में 1 घंटे का समय लगता है।
Vivo V80 5G फोन को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 SM7750-AB ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। वही फोन में Adreno 722 ग्राफिक सपोर्ट मिलता है।
वीवो वी80 5G फोन 1,356,175 AnTuTu Score हासिल कर लिया है। फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए IP68 और IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग दी गई है। कंपनी का कहना है कि फोन को 30 मिनट तक 1.5 गहरे पानी में रखने पर भी फोन सुरक्षित रहेगा। फोन में सुरक्षा के लिए अल्ट्रासोनिक ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
वीवो V80 5G फोन उन व्यक्तियों के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा जो Best Camera Quality Phone खरीदना चाहते हैं और 4K एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं उनके लिए यह स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन होगा। इसके अलावा इस फोन को खरीदने के लिए आपका बजट भी काफी हाई होना चाहिए। अगर आपका बजट काफी कम है, तो आप इस फोन की बजाय कोई अन्य फोन ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei OSTA O1 Pro स्मार्टफोन, देखें कीमत और फीचर्स
अगर आपका बजट काफी हाई है और आप Best Camera Phone Under 40000 खरीदना चाहते हैं। तो आप Vivo S2 FE 5G फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को वीवो कंपनी ने पिछले महीने ही लॉन्च किया था। Vivo S2 FE 5G स्मार्टफोन को इंडिया से सिर्फ 38,999 रुपए में खरीद सकते हैं, जो कि आपको 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज में मिल जाएगा।

वीवो S2 FE 5G फोन में 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन और 2000 नीड्स HBM ब्राइटनेस वाली 6.83 इंच की Full HD+ AMOLED पंच होल डिस्पले दी गई है। इसकी स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 449PPI पिक्सल डेंसिटी दी गई है। वही फोन की सुरक्षा के लिए इसमें ऑन स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।
फोन में MediaTek Dimensity 7300e octa core प्रोसेसर दिया गया है, जो की LPDDR4X RAM के साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा। वही ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G610 MC2 दिया गया है। इसमें Vapor Chamber Cooling 3800 mm² कुलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन को एंड्रॉयड 16 के साथ लाया गया है जो की Origin OS के साथ मिलकर काम करता है। फोन अभी तक 900,958 AnTuTu Score हासिल कर लिया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिए गए हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का IMX852 सेंसर वाला f/1.8 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर के साथ सेकेंडरी कैमरा मिल जाता है। वही फोन से वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 32 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ दिया जाता है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें 10000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल जाती है, इसमें आपको रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है, जिससे आप अपना अन्य स्मार्टफोन चार्ज कर सकते हैं। कंपनी का कहना है, कि स्मार्टफोन को 1 घंटा 17 मिनट में 20% से 100% चार्ज किया जा सकता है। फोन में IP68 और IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, जो फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित से रखती है।
वीवो S2 FE 5G में कैमरा क्वालिटी के साथ ही इसमें 10000mAh इसकी बड़ी बैटरी भी दी जाती है, इसके अलावा गेमिंग के लिए भी ही स्मार्टफोन काफी बेहतरीन है। फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। अगर आपका बजट 40000 रुपए के आसपास है, तो आप इस स्मार्टफोन को ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- 5000mAh बैटरी के साथ नया 5G फोन itel City 300 हुआ Mist Beige और Dark Ruby कलर के साथ लॉन्च
अगर आप 200MP कैमरा वाला वीवो फोन की तलाश में है, तो आपके लिए Vivo V70 FE 5G फोन एक बेहतरीन ऑप्शन होगा। क्योंकि यह फोन वीवो का सबसे अच्छा कैमरा फोन 5G है। इस वीवो फोन की शुरुआती कीमत 44,999 रुपए रखी गई है, जो की 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज में दिया जाता है।

Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन की बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिए गए हैं। इस में S5KHP5 सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का f/1.88 अपर्चर और 1/1.56 लेंस के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जाता है। जो की 30x डिजिटल जूम के साथ मिलता है। इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर सपोर्ट के साथ दिया जाता है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है।
फोन की स्क्रीन की बात करें तो इसमें AMOLED पैनल पर बनी पंच होल डिस्पले दी जाती है जो की 6.83 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्पले होती है। स्क्रीन के साथ 1900 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ 450 PPI पिक्सल डेंसिटी मिल जाती है। इसमें ऑन स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है। जो स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिए होता है।
वीवो V70 FE 5G फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7000mAh की लिथियम आयन बैटरी दी जाती है। इसके साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है जिससे आप अपना कोई अन्य स्मार्टफोन भी चार्ज कर सकते हो। फोन की बैटरी को 100% चार्ज होने के लिए सिर्फ 60 मिनट का समय लगता है।
फोन की प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें MediaTak वाला Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसको LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया जाता है। फोन में Vapor Chamber Cooling सिस्टम दिया गया है जो फोन को गेमिंग के द्वारा गर्म होने से बचाता है। फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसको एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो की Origin OS के साथ मिलकर काम करता है। फोन को पानी से बचने के लिए वॉटर रेजिस्टेंट IP68 और IP69 रेटिंग दी जाती है।
Vivo V70 FE 5G फोन को खरीदने के लिए आपका बजट 45000 रुपए के आसपास होना चाहिए। अगर आपका बजट इतना है, तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन को वह खरीद सकते हैं जो 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करना चाहते हैं या फिर इंस्टाग्राम, युटुब और फेसबुक के लिए वीडियो बनाते हैं। क्योंकि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा 30x डिजिटल जूम के साथ दिया जाता है। वही फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वही फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन के कैमरे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सेंसर के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें:- Realme 17 Pro Series की बैटरी और कैमरा डीटेल्स लीक, 10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ करेगा एंट्री
अगर आप कहीं से भी अच्छा कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन खरीदने हैं तो आपको उसे फोन में यह देखना जरूरी है कि कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सेंसर वाला है या नहीं है, इसके अलावा कैमरा ZEISS कोटिंग का है या नहीं है। इसके अलावा स्मार्टफोन की कैमरे से 4K या 8k वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं या नहीं कर सकते।
अगर आप इतना महंगा स्मार्टफोन खरीदने हैं, तो आपको यह चीज देखना बहुत जरूरी है। अगर आप इन स्मार्टफोन के अलावा सस्ता स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो हो सकता है कंपनी इस प्रकार के फीचर्स ना दे। अगर आप इन्हें स्मार्टफोन में से किसी एक स्मार्टफोन को खरीदने हैं या इसे अधिक कीमत वाला स्मार्टफोन खरीदते हैं तो आपको यह चीज देखना बहुत जरूरी है।
अगर बजट की कोई टेंशन नहीं है तो आप Vivo V80 5G स्मार्टफोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ले सकते हैं। जिसकी कीमत 62,999 रुपए है। वहीं अगर आपको बजट की टेंशन है। तो आप 38,999 रुपए में Vivo S2 FE 5G फोन को ले सकते हैं। अगर आपको 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ही स्मार्टफोन चाहिए और आपके बजट की भी टेंशन नहीं है। तो आप Vivo V70 FE 5G फोन को 44,999 में खरीद सकते हैं।
नोट: फोन की कीमत अलग-अलग प्लेटफार्म पर अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि स्मार्टफोन की कीमत ऑफर के साथ बदलती रहती है। इसीलिए फोन खरीदने से पहले एक बार फोन की कीमत जरूर चेक कर ले।
उतर: वीवो वी70 FE 5G फोन में में कैमरा 200MP के साथ दिया गया है।
उतर: वीवो वी80 5G फोन की शुरुआती कीमत 62,999 रुपए रखी गई है। जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज में आता है।
उतर: Vivo V80 5G फोन ZEISS Night टेलिफोटो कैमरे के साथ आता है।
यह भी पढ़ें:- Redmi R80 5G फोन 6000mAh बैटरी, 6GB RAM और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स