20 नवंबर को लॉन्च होगा 200MP कैमरा और 16GB RAM वाला 5G फोन Huawei OSTA O1 Pro

Huawei अपना नया 5G स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, इसके लॉन्च डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। Huawei OSTA O1 Pro फोन को चीन में 20 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। OSTA कंपनी का नया सब ब्रांड फोन है, जिसको चीन मार्केट में Xingmang कंपनी के नाम से जाना जाता है। यानी की यह स्मार्टफोन इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होने वाला है। इस 5G स्मार्टफोन को Huawei के Vmall स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। आइए फोन के फीचर्स और लॉन्च डेट के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Huawei OSTA O1 Pro फोन की चीन लॉन्च डेट

Huawei का OSTA O1 Pro स्मार्टफोन को चीन मार्केट में 20 नवंबर दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। ब्रांड ने इस फोन को पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट Vmall स्टोर पर प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है। लेकिन कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत और सेल से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है। हो सकता है, यह सभी जानकारी इवेंट के दौरान ही पता चले।

Huawei OSTA O1 Pro के कुछ लीक स्पेसिफिकेशन

आपको बताते चलें कि Huawei कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Huawei OSTA O1 Pro सभी फीचर्स की डिटेल से पर्दा नहीं उठाया गया है। लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट में OSTA O1 Pro फोन 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.39 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जो LTPS फ्लैट स्क्रीन होने वाली है। वहीं इसमें 16:9.5 का एस्पेक्ट रेशों दिया गया है।

फोन को चीन मार्केट में Kirin 9030S ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ चलाए जा सकता है। वही फोन 7000mAh की पावरफुल बैटरी हो सकती है, जो 66W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 1/1.28 इंच RYYB सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इस के साथ ही 3.7x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50MP RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है। इसके साथ इसमें Red Maple लेंस का भी सपोर्ट दिया गया है।

Huawei OSTA O1 Pro
Huawei OSTA O1 Pro/Photo Credit: Huawei

Huawei OSTA O1 Pro फोन का स्टोरेज और कलर ऑप्शन

Vmall से जानकारी मिली है, कि अपकमिंग स्मार्टफोन Huawei OSTA O1 Pro को 12GB RAM+256GB इंटरनल स्टोरेज और 12GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट मिलने वाला है, यह दोनों वेरिएंट Starry Black और Nebula White कलर ऑप्शन के साथ आएगा। वही 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट Starburst Purple कलर मैं आएगा। इस के अलावा 16GB RAM+1TB स्टोरेज भी इसी कलर के साथ आएगा।

Huawei OSTA O1 Pro क्या हमें इसका वेट करना चाहिए?

अगर आप चीन में रह रहे हैं, और आपको Huawei ब्रांड का स्मार्टफोन ही खरीदना है। तो आप इसका वेट 20 नवंबर तक कर सकते हैं। क्योंकि यह फोन मिंट रेंज में आ सकता है। इसके अलावा फोन में काफी अच्छा स्टोरेज मिलेगा अच्छा बैटरी बैकअप, 200 मेगापिक्सल कैमरा और अनेक नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। वैसे तो फोन का लुक भी काफी शानदार है। वहीं अगर आप OPPO और Vivo किसी स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं तो आप इसका वेट न करके आप इन दोनों ब्रांड के स्मार्टफोन ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Vivo V80 FE लॉन्च के करीब! 7000mAh बैटरी और Zeiss ट्यून्ड कैमरा से होगा लैस

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *