Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Sharp कंपनी ने जापान मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Sharp Aquos Sense11 को लॉन्च किया है। फोन को काफी यूनीक फीचर के साथ पेश किया गया है इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 chipset, 5000mAh की बैटरी और 50.3 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। आइए फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Sharp Aquos Sense11 5G फोन को जापान में एक वेरिएंट के साथ ही लाया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की जापान कीमत 94,600 जापानी ऐन रखी गई है, जो इंडिया के (तकरीबन 55,000 रुपए) के आसपास बन जाते हैं।

Sharp Aquos Sense11 स्मार्टफोन को जापान में 6.2 इंच की Full HD+ LTPO Pro IGZO डिस्प्ले दी गई है, जो OLED फ्लैट डिस्प्ले पर बनी स्क्रीन है। इसमें 3000 नीड्स पिक ब्राइटनेस दी गई है इसके अलावा इसमें 240Hz का रिफ्रेश रेट और 1500 नीड्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट दिया गया है।
Sharp Aquos Sense11 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5000mAh बैटरी का सपोर्ट दिया गया है जिसको तेजी से चार्ज करने के लिए 36W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फोन को सिर्फ 120 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा बैटरी का Standby time 950 घंटे दिया गया है।
Sharp Aquos Sense11 स्मार्टफोन को मार्केट में Qualcomm पर बने Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। जिस में LPDDR5X RAM सपोर्ट के साथ UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाता है। वही फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। वही फोन के सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो इस को Sharp Aquos Sense11 Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया गया है। इसमें कंपनी 4 साल का OS अपडेट देने वाली है, इसके साथ ही 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट भी दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए Sharp Aquos Sense11 5G फोन में 50.3 मेगापिक्सल का f/1.9 लेंस और 1/1.55 इंच का सेंसर सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 50.3 मेगापिक्सल वाला अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 लेंस और 1/2.55 इंच सेंसर के साथ आता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है जो f/2.2 लेंस सपोर्ट के साथ आने वाला है।
Sharp Aquos Sense11 फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए IP69 रेटिंग मिल जाती है। वही कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो उसमें USB 3.2 Gen 1 पोर्ट, Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6E और हॉटस्पॉट जैसे सुविधा मिल जाती है।
अगर आप जापान में रहते हैं, तो आप इन खूबियों के साथ इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Xiaomi 18 Pro Max ग्लोबल लॉन्च, इसमें है 16GB रैम, Back Display और 200MP ड्यूल कैमरा