Vivo V80 FE लॉन्च के करीब! 7000mAh बैटरी और Zeiss ट्यून्ड कैमरा से होगा लैस

हाल ही में Vivo ब्रांड ने Vivo V80 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में पेश किया था। लेकिन अब वीवो ग्लोबल मार्केट में Vivo V80 FE स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर रहा है। वही वीवो कंपनी इस स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दी है। ग्लोबल मार्केट में पेश होने वाला यह स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ पेश होगा।

Vivo ने V80 FE स्मार्टफोन को X पर किया टीज

वीवो कंपनी ने अपने ऑफिशियल अकाउंट X पर Vivo V80 FE स्मार्टफोन को टीज किया है। जहां से स्मार्टफोन की डिजाइन और फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। इसके साथी वो ने कंफर्म कर दिया है कि डिवाइस में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का Zeiss ट्यून्ड कैमरा माड्यूल मिलने वाला है। वीवो ने अभी फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Vivo V80 FE फोन का डिजाइन

फोन के डिजाइन की बात करें तो इसका डिजाइन Vivo V80 5G स्मार्टफोन जैसा होने वाला है। इसके बिग पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप और एक एलइडी फ्लैशलाइट दी गई है। इसके अलावा इसके बैक पैनल पर aura लाइट भी मिलेगी। इसके साइड में वॉल्यूम कम और ज्यादा करने का बटन दिए गए हैं। फोन का कलर Sparkling Gold दिखाई दे रहा है। इसके अलावा फोन को Chill Green कलर ऑप्शन के साथ ही पेश कर सकती है। Vivo V80 FE 5G स्मार्टफोन को Vivo Phillippines की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जहां से फोन के सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

Vivo V80 FE स्पेसिफिकेशन

Vivo Phillippines की वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Vivo V80 FE फोन के फीचर कुछ इस प्रकार है। फोन में 1260×2750 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही 3000 नीड्स पिक ब्राइटनेस भी मिलने वाली है। फोन में 7000mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है।

वही वीवो का कहना है, कि स्मार्टफोन को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 17.6 घंटे तक नेविगेशन और 38 घंटे तक टोंक टाइम मिलने वाला है। फोन को MediaTak Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। फोन को ग्लोबल मार्केट में Android 17 के साथ पेश किया जाएगा। जो OriginOS 7 पर बेस्ट होगा।

फोटोग्राफी कैमरे की बात करें तो उसके अंदर आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ दिए जाएंगे। वही सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड पर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- Motorola का नया 5G स्मार्टफोन Edge 70 Neo फ्लिपकार्ट पर हुआ टीज, फोन में होगी 7000mAh की बैटरी और 32MP का फ्रंट कैमरा

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *