OPPO Find X10 सीरीज 21 अक्टूबर को होगी ग्लोबल लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी

OPPO ने पिछले महीने ही चीन में Find X10 सीरीज को लॉन्च किया था। अब कंपनी Find X10 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। ओप्पो ने आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा बताया है कि 21 अक्टूबर को फाइंड X10 सीरीज पेश की जाएगी। इस सीरीज को लॉन्च करने के लिए Mallorca और Spain मैं एक इवेंट आयोजित किया जाएगा। जिसमें OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है। फोन की ग्लोबल लॉन्च डेट और लिक फीचर के बारे में आगे डिटेल से देख सकते हैं।

OPPO Find X10 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म

ओप्पो कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा बताया है, कि 21 अक्टूबर 2026 को एक इवेंट आयोजित किया जाएगा। जिसके अंदर OPPO Find X10 और OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दे की 13 अक्टूबर 2026 को ओप्पो कंपनी ColorOS 17 लेकर आ रही है। यानी कि अब Find X10 सीरीज के दोनों मॉडल में आपको ColorOS 17 देखने को मिलेगा।

OPPO Find X10 Series
OPPO Find X10 Series/Photo Credit: OPPO

OPPO Find X10 फोन के फीचर्स

ओप्पो फाइंड X10 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की डिस्प्ले होने वाली है जो 1.5K LTPO AMOLED पर बनी डिस्प्ले है। इसमें 2000 नीड्स पिक ब्राइटनेस दी जाएगी। इस ओप्पो फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाली है।

फोन में फोटो ग्राफिक करने के लिए इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर के साथ होने वाला है। इसके अलावा इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 2.8x ऑप्टिकल जूम के साथ और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलने वाला है। वही फोन के फ्रंट साइड पर आपको वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

OPPO Find X10 स्मार्टफोन में कंपनी 3nm MediaTek Dimensity 9600M ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। जिसको LPDDR5X RAM और USF 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाता है।

OPPO Find X10 फोन के कलर ऑप्शन और रैम

OPPO फाइंड X10 स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Glacier Blue, Glow Coral और Mist Grey कलर ऑप्शन के साथ आने वाला है। इसमें आपको 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।

OPPO Find X10
OPPO Find X10/Photo Credit: OPPO

OPPO Find X10 Pro Max फोन के फीचर्स

ओप्पो फाइंड x10 प्रो मैक्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाएंगे। जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जाएगा।

OPPO Find X10 Pro Max हैंडसेट में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जिसको 50W वाला चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी इसमें 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro ऑक्टा कोर प्रोसेसर देने वाली है।

ओप्पो फाइंड X10 प्रो मैक्स में IP66, IP68 और IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाएगी जो फोन को धूल मिट्टी और बारिश के पानी से बचाने में सक्षम रहेगी। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें आपको 6.78 inch की 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। जो 144Hz W रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है।

OPPO Find X10 Pro Max फोन के कलर ऑप्शन और रैम

ओप्पो ने इस फोन के कलर ऑप्शन और स्टोरेज रैम को भी कंफर्म कर दिया है। यानी कि इस 5G फोन में Luna White और Titanium Grey कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं। इसमें आपको 12GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज से दिया जाएगा।

OPPO Find X10 Pro Max
OPPO Find X10 Pro Max/Photo Credit: OPPO

OPPO Find X10 सीरीज का क्या वेट करना चाहिए

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन है तो आप OPPO Find X10 सीरीज का वेट कर सकते हैं। क्योंकि इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। वही OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाले हैं। वही दोनों में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

अगर आपका बजट काफी कम है और आप केवल अच्छी बैटरी बैकअप के लिए स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो आप Vivo, Realme, OnePlus और Samsung के स्मार्टफोन की तरफ जा सकते हैं। OPPO Find X10 सीरीज के दोनों स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा फोन के लॉन्च के समय ही जानकारी मिलेगी। इसके अलावा फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें:- Vivo 5G फोन Y600s Pro हुआ लॉन्च, 10200mAh की बड़ी बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ हुई एंट्री

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *