Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ऑनर कंपनी ने पिछले महीने ही ग्लोबल मार्केट में 600 सीरीज के Honor 600, Honor 600 Pro और Honor 600 Lite स्मार्ट फोनों को लॉन्च किया था। लेकिन अब इस लाइनअप को आगे बढ़ते हुए मार्केट में Honor 600 Smart 5G को लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन को शानदार कैमरा क्वालिटी अच्छा बैटरी बैकअप और एक शानदार लुक के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और फीचर्स आगे पढ़ सकते हैं।
ऑनर 600 स्मार्ट 5G फोन को फ्रांस में लॉन्च किया गया है, जहां पर 4GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 219 यूरो लगभग (इंडिया के 23,500 रुपए) रखी गई है। फोन की सेल इसी महीने के अंत में यूरोप में शुरू होगी। फोन को ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
ऑनर 600 स्मार्ट 5G फोन को 1592×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.87 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया गया है। इसकी डिस्प्ले HD+ LCD पैनल पर बनी डिस्प्ले है, जो 1020 नीट्स पिक ब्राइटनेस के साथ आती है। ब्राइटनेस इतनी ज्यादा होने की वजह से धूप में भी स्क्रीन की टैक्स विजिबिलिटी काफी बेहतरीन रहती है।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का में कैमरा दिया जाता है, जो एलईडी फ्लैशलाइट के साथ आता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा होने वाला है। फोन में 4GB रैम सपोर्ट और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाता है इसके अलावा इसमें कंपनी ने RAM Turbo फीचर दिया है।
Honor 600 Smart 5G में Qualcomm का लेटेस्ट वर्जन Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन को कंपनी एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लेकर आई जो MigicOS 10.0 के साथ मिलकर काम करेगा।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है ऑनर के इस लेटेस्ट 5G फोन में 7700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है, एक बार फुल चार्ज होने पर 93 घंटे तक उपयोग कर सकते हैं और 28 घंटे तक वीडियो सरिता कर सकते हैं।
ऑनर 600 स्मार्ट 5G फोन में IP64 वॉटर रेजिस्टेंट दी गई है जो स्मार्टफोन को दस्त और बारिश की बूंद से सुरक्षित रखता है। कंपनी के मुताबिक फोन को 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरी पानी में रखा जाए तो भी स्मार्टफोन सुरक्षित रहता है। इसके साथ ही SGS ड्रॉप प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे स्मार्टफोन गिरने के बाद भी स्मार्टफोन को नुकसान नहीं होता है। कंपनी का दावा है, कि स्मार्टफोन को 2.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी स्मार्टफोन सुरक्षित रहता है।

Honor 600 Smart 5G फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 400% वॉल्यूम बूस्ट मोड़ दिया जाता है, इसके अलावा इसमें Face unlock, AI बटन, ब्लूटूथ, वाई-फाई और USB Type-C जैसे कोई अन्य फीचर्स कनेक्टिविटी के लिए दिए जाते हैं।
अगर आप इस समय कोई नया Honor कंपनी का स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए Honor 600 Smart 5G फोन सही साबित होगा। क्योंकि इस फोन में लंबी बैटरी बैकअप शानदार कैमरा क्वालिटी और क्वालकॉम का नया स्नैपड्रेगन 4 Gen 4 चिपसेट मिलता है।
यह भी पढ़ें:- OPPO Reno 16 सीरीज ग्लोबल लॉन्च कंफर्म, सामने आए स्टोरेज, कलर ऑप्शन और फीचर्स, जाने क्या मिलेगा खास