8GB RAM, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31d Pro स्मार्टफोन

वीवो का लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y31d Pro को इंडोनेशिया मार्केट में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ पेश हुआ है, इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB तक रैम दी गई है। ब्रांड ने वीवो Y31d प्रो स्मार्टफोन को उन यूजर के लिए उतारा है, जो काफी कम कीमत में एक प्रीमियम स्मार्टफोन का मजा लेना चाहते हैं। वीवो Y31d प्रो स्माटफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में आगे जान सकते हैं।

Vivo Y31d Pro स्पेसिफिकेशन

वीवो Y31d प्रो स्माटफोन को 720×1570 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 256 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1250 नीड्स ब्राइटनेस के साथ 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें आपको Beside फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।

अगर इसके प्रोसेसर सपोर्ट की बात की जाए तो इसमें Qualcomm Snapdragon 685 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। वीवो के इस फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। इस फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल जाता है, इस फोन की मेमोरी को Extended RAM के द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

Vivo Y31d Pro फोन के कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो उसके बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिए जाते हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ मिल जाता है इसके अलावा इसमें सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया जाता है जो f/2.4 अपर्चर के साथ दिया जाता है जब किसके फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाता है जो f/2.05 अपर्चर के साथ मिल जाता है।

वीवो के इस ताकतवर स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जो 90W FlashCharge को सपोर्ट करती है। फोन में बाईपास चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन को 1% से 100% चार्ज होने में सिर्फ 58 मिनट का समय लगेगा।

Vivo Y31d Pro स्मार्टफोन में IP68+IP69+IP69+ रेटिंग सपोर्ट स्मार्टफोन को पानी और फूल मिट्टी से बचने के लिए दिया जाता है। ब्रांड का कहना है कि वीवो Y31 प्रो स्माटफोन को 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट डूबने के बाद भी स्मार्टफोन में पानी नहीं जाएगा। वही कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें OTG, Wi-Fi, NFC और Bluetooth 5.1 जैसे फीचर्स इस फोन में मिल जाते हैं।

Vivo Y31d Proस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.75 इंच, HD+ LCD
प्राइमरी कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा8MP
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 685
बैटरी7000mAh, 90W FlashCharge
ओएसएंड्रॉयड 16, OriginOS 6
Vivo Y31d Pro
Vivo Y31d Pro/Photo Credit: Vivo

Vivo Y31d Pro कीमत और कलर ऑप्शन

Vivo Y31d Pro स्मार्टफोन को इंडोनेशिया मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ उतारा गया है। 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को इंडोनेशिया में Rp 42,99,000 यानी (इंडिया के 23,399 रुपए) होते हैं, जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Rp 48,99,000 लगभग (इंडिया के 26,669 रुपए) जब किसके टॉप वैरियंट को Rp 54,99,000 तकरीबन 29,939 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ है। जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश हुआ है। फोन को Black Gem और Satin White कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Vivo Y31d Proइंडोनेशिया कीमतइंडिया कीमत
6GB+128GBRp 42,99,000₹23,399
8GB+128GBRp 48,99,000₹26,669
8GB+256GBRp 54,99,000₹29,939

यह भी पढ़ें:- 25 मई को लॉन्च होगा Vivo Y600 Turbo स्मार्टफोन, 9020mAh बैटरी, 1.5K डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *