6000mAh बैटरी, AI फीचर्स और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Motorola का पहला फोल्डेबल स्माटफोन Motorola Razr Fold

आज भारतीय मार्केट में मोटोरोला कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल Motorola Razr Fold स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी और कई AI फीचर्स के साथ पेश हुआ है। Motorola का यह फोल्डेबल स्माटफोन पहले ऐसा स्मार्टफोन है, जो काफी यूनीक फीचर्स और तगड़ा कैमरा क्वालिटी के साथ आता है। चलिए इस फोल्डेबल स्माटफोन के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Motorola Razr Fold कीमत

वेरिएंटकीमत
12GB+256GB₹1,49,999
16GB+512GB₹1,59,999
FIFA Word Cup 2026 Editon₹1,69,999

मोटोरोला रजर फोल्ड स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ इंडियन मार्केट में उतार गया है, जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1,49,999 रुपए, जबकि 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपए रखी गई है। मोटोरोला कंपनी ने फोल्ड स्मार्टफोन के साथ ही FIFA Word Cup 2026 Editon को भी लॉन्च किया है। जिसकी इंडियन कीमत 1,69,999 रुपए रखी जाती है।

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ने 10,000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया है, इसके अलावा आपको इस पर एक्सचेंज बोनस भी मिलने वाला है। लॉन्च ऑफर के तहत आपको 18 महीने की नो कॉस्ट EMI चुनिंदा बैंकों पर दी जा रही है। इसके अलावा आपको इस पर 1 साल तक का वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री दी जा रही है। यह ऑफर आपको 20 जून तक खरीदने वाले ग्राहकों को मिलने वाला है। इस मोटरोला का स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। जबकि इसका प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है।

Motorola Razr Fold स्पेसिफिकेशन

इस फोल्डेबल स्माटफोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इसमें 8.1 inch की LTPO Extreme AMOLED मेन डिस्प्ले मिलने वाली है, इसकी डिस्प्ले 2484×2232 पिक्सल रेजोल्यूशन, 6200 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR 10+ सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा इसमें कवर डिस्प्ले दी जाती है, जो 6.6 इंच की LTPO Extreme AMOLED डिस्प्ले होने वाली है, डिस्प्ले के साथ 6000 नीड्स पिक ब्राइटनेस 120Hz रेट रिफ्रेश रेट और HDR 10+ सपोर्ट दिया जाता है।

Motorola Razr Fold
Motorola Razr Fold/Photo Credit: Motorola

Motorola Razr Fold स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है जिसमें Sony LYTIA 828 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और Sony LYTIA 600 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाता है। इसके कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से हो सकती है। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए फ्रंट साइड पर दो कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा फोन फोल्ड होने के बाद और 32 मेगापिक्सल का कैमरा फोन ओपन होने के बाद दिया गया है।

Motorola Razr Fold
Motorola Razr Fold/Photo Credit: Motorola

मोटोरोला रजर फोल्ड स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर आधारित है, कंपनी इसमें 7 साल की OS अपडेट और 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट देता है। स्मार्टफोन को LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया गया है।

अगर इसकी बैटरी की बात की जाए तो इसमें 6000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है जो 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Motorola Razr Fold स्मार्टफोन को IP48/49 रेटिंग के साथ लाया गया है, जो स्मार्टफोन को धूल और पानी से बचाते हैं।

Motorola Razr Fold
Motorola Razr Fold/Photo Credit: Motorola

मोटोरोला रजर फोल्ड स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 6.0, Google Gemini, Sound By Bose ट्यूनिंग, Wi-Fi 7, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स इस फोल्डेबल स्माटफोन मिल जाते हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें Moto AI फीचर्स का भी सपोर्ट दिया है। इस फोन में Image Studio, Remember this, Recall Studio, Catch me up जैसे टूल भी मिल जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- iQOO 15T स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेगी 8000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 2K डिस्पले

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *