12GB RAM, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo V80 5G स्मार्टफोन

Vivo कंपनी V80 सीरीज को जल्द ही इंडियन मार्केट में पेश करने वाली है, लगातार लीक हो रही जानकारी से पता चलता है कि स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में आएगा। आपको बता दे कि वीवो कंपनी ने इसी साल फरवरी महीने में वी70 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के तहत वीवो कंपनी ने मार्केट में Vivo V70 5G, Vivo V70 FE 5G और Vivo V70 Elite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब वीवो कंपनी Vivo V80 5G स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसको जल्द ही मार्केट में पेश किया जाएगा।

Vivo V80 5G लीक स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के अनुसार वीवो V80 5G स्मार्टफोन को 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का तेल फोटो लेंस भी दिया जा सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए वीवो V80 5G स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।

वीवो V80 5G स्मार्टफोन की लीक में यह भी बताया गया है, कि स्मार्टफोन में UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट और LPDDR5X RAM मिल सकती है। वीवो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS के साथ लाया जा सकता है। क्योंकि वीवो कंपनी ने वीवो वी70 एलीट स्मार्टफोन को भी इसी रैम और स्टोरेज के साथ मार्केट उतारा गया था।

Vivo V80 5G
Vivo V80 5G/Photo Credit: Vivo

वीवो कंपनी के इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट लाया जा सकता है। वीवो V80 स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 7000mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है। इस बार वीवो कंपनी Vivo V80 5G स्मार्टफोन में बाईपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी देने की उम्मीद है।

लीक रिपोर्ट की माने तो स्मार्टफोन को 6.59 इंच की 1.5K Flat AMOLED डिस्प्ले के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।

यह एक लीक रिपोर्ट है, जिससे यह नहीं माना जा सकता की Vivo V80 5G स्मार्टफोन में यही फीचर्स दिए जाएंगे। अभी स्मार्टफोन के फीचर्स आना बाकी है। लेकिन यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीवो वी80 5G स्मार्टफोन वीवो V70 5G स्मार्टफोन का अपग्रेड वर्जन हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16 Pro जल्द होंगे लॉन्च, कलर ऑप्शन और फीचर्स हुए लीक

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *