OnePlus Nord CE 6 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion 5G कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए रहेगा फायदेमंद, जाने कंपैरिजन

OnePlus Nord CE 6 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion 5G: वनप्लस कंपनी ने इंडियन मार्केट में हाल ही अपना नया 5G स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 5G को लॉन्च किया है। स्मार्टफोन शानदार कैमरा क्वालिटी और शानदार बैटरी बैकअप के साथ पेश हुआ है। इसी तरह Motorola Edge 70 Fusion 5G स्मार्टफोन भी शानदार फीचर्स के साथ आता है, वैसे दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स लगभग एक जैसे है, लेकिन कीमत में अंतर है, आज हम दोनों स्मार्टफोन के कंपैरिजन के बारे में बात करने वाले हैं।

OnePlus Nord CE 6 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion 5G: कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशनOnePlus Nord CE 6 5GMotorola Edge 70 Fusion
डिस्प्ले6.78 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट6.8 inch, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7s Gen 4क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7s Gen 4
रैम8GB8GB/12GB
स्टोरेज128GB/256GB128GB/256GB
प्राइमरी कैमरा50MP+2MP50MP+13MP
सेल्फी कैमरा32MP32MP
बैटरी8000mAh, 80W7000mAh, 68W टर्बो
सॉफ्टवेयरAndroid 16, Oxygen OSAndroid 16, Hello UI

डिस्प्ले और प्रोसेसर

वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G स्मार्टफोन में 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली Full HD+ 6.78 इंच की Sunburst AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 3600 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और 450 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आती है। जबकि मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 5G स्मार्टफोन 6.8 inch की Full HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जो 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन, 5200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, कंपनी इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन देती है।

वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G और मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रेगन 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। जो 4 nm Fabrication के साथ आता है, ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 ग्राफिक दिया गया है।

कैमरा और बैटरी

OnePlus Nord CE 6 5G हैंडसेट में 10X डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे f/1.8 अपर्चर के साथ मिल जाता है जबकि इसमें 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला लेंस से मिल जाता है, स्मार्टफोन के बैक पैनल पर LED फ्लैशलाइट दी जाती है, इस फोन से आप फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं। फोन से वीडियो कॉलिंग करने के लिए या सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ मिलता है।

जबकि Motorola Edge 70 Fusion 5G स्मार्टफोन में Sony LYT710 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा दिया जाता है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिल जाता है, इसमें एलईडी फ्लैशलाइट, स्लो मोशन, ऑडियो जूम, ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग और फेस डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए जाते हैं। इस फोन के फ्रंट साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ दिया जाता है।

वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जबकि मोटरोला ऐज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जो सिलिकॉन कार्बन की होती है, फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 68W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है।

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G और मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 5G स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, जबकि वनप्लस नॉर्ड CE 6 5G स्मार्टफोन Oxygen OS के साथ मिलकर काम करता है, जबकि मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 5G स्मार्टफोन Hello UI के साथ मिलकर काम करता है।

वनप्लस नॉर्ड के 6 5G स्मार्टफोन को पानी से और ढोल मिट्टी से बचने के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जबकि मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन 5G स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचने के लिए IP68/69 रेटिंग का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही 5G स्मार्टफोन में ऑन स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।

OnePlus Nord CE 6 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion 5G: कीमत

वैरियंटOnePlus Nord CE 6 5GMotorola Edge 70 Fusion 5G
8GB+128GB₹29,999₹26,999
8GB+256GB₹32,999₹29,999
12GB+256GBउपलब्ध नहीं₹32,999

OnePlus Nord CE 6 5G हैंडसेट को इंडिया में 8GB रैम+128GB स्टोरेज में पेश किया गया है जिसकी लॉन्च कीमत 29,999 रुपए जब किसके टॉप वैरियंट की कीमत 32,999 रुपए रखी गई है जो 8GB रैम+256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है।

Motorola Edge 70 Fusion 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 26,999 रुपए में लॉन्च किया गया था, जो 8GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज में आता है, इसके अलावा 8GB रैम+256GB वेरिएंट को 29,999 रुपए और 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपए में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Nord CE 6 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion 5G कौन सा खरीदें?

वैसे तो दोनों ही 5G स्मार्टफोन के फीचर्स लगभग एक समान जैसे हैं, लेकिन आप लंबी बैटरी बैकअप के लिए स्मार्टफोन ले रहे हैं, तो आप OnePlus Nord CE 6 5G स्मार्टफोन को ले सकते हैं, क्योंकि इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, वैसे तो वनप्लस ऐज 70 फ्यूजन फोन में भी 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, तो आप इस पर भी विचार कर सकते हैं, आपको बता दें कि दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स लगभग एक जैसे हैं, लेकिन दोनों की कीमत में काफी अंतर है।

यह भी पढ़ें:- 200MP ट्रिपल कैमरा और 2K LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन, डीटेल्स हुई लीक

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *