6GB RAM, 5300mAh बैटरी और LCD डिस्प्ले के साथ सस्ती कीमत में लॉन्च हुआ Honor Play 70C स्मार्टफोन

ऑनर कंपनी ने अपने यूजर्स की डिमांड को देखते हुए चीन में अपना सस्ता बजट स्मार्टफोन Honor Play 70C को लॉन्च कर दिया है, ऑनर ने इस फोन मीडियाटेक Helio G81 Ultra चिपसेट और 6GB रैम सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है, इसके अलावा इस फोन में एलसीडी पैनल और बड़ी बैटरी बैटरी सपोर्ट दिया है। ऑनर प्ले 70C स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में नीचे जान सकते हैं।

Honor Play 70C स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

Honor Play 70Cस्पेसिफिकेशन
स्क्रीन6.75 इंच, 90Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTak Helio G81 Ultra
ओएसAndroid 15, MagicOS 9.0
प्राइमरी कैमरा13MP
सेल्फी कैमरा5MP
रैम4/6GB
स्टोरेज64/128GB
बैटरी5300mAh

हॉनर प्ले 70C स्मार्टफोन को MediaTak Helio G81 Ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा है, स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित MagicOS 9.0 के साथ मिलकर काम करता है, कंपनी ने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 5300mAh की लिथियम आयन पॉलीमर बैटरी दी है, इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे दिन तक आसानी से चलाई जा सकती है।

फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो Honor Play 70C फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच की HD+ TFT LCD डिस्प्ले दी जाती है, जो 720×1600 पिक्चर रेजोल्यूशन और मल्टी टच सपोर्ट के साथ आती है, इसके अलावा इसमें Screen eye Protection दिया गया है, जिससे यूजर्स की आँखें खराब नहीं होती है।

फोन के बैक साइड पर 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया जाता है, जो 10x डिजिटल जूम और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग बड़ी आसानी से कर देता है, जबकि इसके फ्रंट साइड पर सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए और वीडियो कॉल पर बात करने के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड पर मिल जाता है।

Honor Play 70C
Honor Play 70C/Photo Credit: Honor

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन में Wi-fi, ड्यूल सिम 4G, ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm का हेडफोन जैक, USB Type-C और GPS जैसे फीचर्स इस सस्ते स्मार्टफोन में ऑनर कंपनी ने दिए हैं।

Honor Play 70C स्मार्टफोन की कीमत और कलर ऑप्शन

वेरिएंटचीन कीमतइंडिया कीमत
4GB+64GBCNY 599₹8,356
4GB+128GBCNY 699₹9,750
6GB+128GBCNY 799₹11,145

ऑनर प्ले 70सी स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ चीन मार्केट लॉन्च किया गया है, इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 599 (इंडिया के लगभग 8,356 रुपए) 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मॉडल की प्राइस CNY 699 (लगभग 9,750 रुपए इंडिया के) इसके अलावा इसके टॉप वैरियंट की कीमत CNY 799 (लगभग इंडिया के 11,145 रुपए) जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। ऑनर के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को चीन में Lake Blue, Moonlit Silver और Ink Rock Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- 8GB RAM और 7500mAh बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 80 Plus 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *