8GB RAM और 7500mAh बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor Play 80 Plus 5G स्मार्टफोन

ऑनर कंपनी ने ‘Play 80’ सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Honor Play 80 Plus 5G को चीन मार्केट में लॉन्च कर दिया है, इससे पहले Honor कंपनी ने ‘Play 80’ सीरीज के दो स्मार्टफोन Honor Play 80 और Honor Play 80 Pro स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च किया था। ऑनर का नया 5G स्मार्टफोन ऑनर प्ले 80 प्लस को 7500mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रेगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर दिया है, स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में इन डिटेल से नीचे जानते हैं।

Honor Play 80 Plus 5G डिजाइन

हॉनर प्ले 80 प्लस 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो स्मार्टफोन ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी के साथ लॉन्च हुआ है, फोन के साइड में AI Button मिल जाता है जिससे आप स्मार्टफोन के आई फीचर्स बटन पर क्लिक करके आसानी से Use कर सकते हैं। अगर आप ऐसी जगह है, जहां पर बहुत ज्यादा भीड़ है, आप किसी से कॉल पर बात कर रहे हैं, तो आपको सामने वाले की आवाज एकदम क्लियर सुनाई देगी और आपकी आवाज भी क्लियर जाएगी क्योंकि ऑनर कंपनी ने इसमें Noise Reduction फीचर्स दिया है।

Honor Play 80 Plus 5G
Honor Play 80 Plus 5G/Photo Credit: Honor

Honor Play 80 Plus 5G स्पेसिफिकेशन

Honor Play 80 Plus 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.61 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रेगन 4 Gen 4
प्राइमरी कैमरा13MP
सेल्फी कैमरा5MP
बैटरी7500mAh, 45W
रैम6/8GB
स्टोरेज128/256GB
ओएसएंड्रॉयड 16, MagicOS 10

डिस्प्ले: ऑनर कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट, 720×1604 पिक्सल रेजोल्यूशन और 1010 nits पिक ब्राइटनेस के साथ 6.61 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें Wet Hand Touch फीचर दिया है, जिससे आप इस फोन को गीले हाथों से भी स्मूथली चला सकते हैं। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें eye Protection मोड़ दिया गया है।

प्रोसेसर: अगर इसके प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 4 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम MagicOS 10 के साथ मिलकर काम करता है। जबकि इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 613 जीपीयू मिल जाता है।

प्राइमरी कैमरा: ऑनर प्ले 80 प्लस 5G स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है जो एलईडी फ्लैशलाइट और F/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके कैमरे के साथ आपको 10x डिजिटल जूम सपोर्ट मिल जाता है।

सेल्फी कैमरा: Honor कंपनी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाता है।

बैटरी: बैटरी की बात करें तो इस फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है, इसमें कंपनी ने रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है, यानी कि आप इस स्मार्टफोन से कोई अन्य स्मार्टफोन भी चार्ज कर सकते हैं, कंपनी ने इसमें 6 साल की बैटरी हेल्थ दी है।

अन्य फीचर्स: इस फोन के अंदर फीचर्स की बात करें तो इसमें IP65 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है, जिससे स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से बचाया जा सकता है।

Honor Play 80 Plus 5G
Honor Play 80 Plus 5G/Photo Credit: Honor

Honor Play 80 Plus 5G कीमत और कलर ऑप्शन

वैरियंटचीन कीमतइंडिया कीमत
6GB+128GBCNY 169923,700 रुपए
8GB+256GBCNY 209929,280 रुपए

ऑनर प्ले 80 प्लस 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ चीन में पेश किया गया है, इस फोन में 6GB रैम सपोर्ट के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसकी कीमत CNY 1699 जो (लगभग इंडिया के 23,700 रुपए) बनते हैं, जबकि इसके टॉप वैरियंट को CNY 2099 (इंडियन करेंसी के हिसाब से 29,280 रुपए) बनते हैं, जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ मिलता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें आपको Floating Gold, Aquamarine और Inkstone Black थ्री कलर ऑप्शन मिलते हैं।

यह भी पढ़ें:- 8000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ जल्द लॉन्च होगा Lenovo Legion Y70 गेमिंग स्माटफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *