Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO कंपनी मार्केट में अपनी नई OPPO Reno 16 सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी OPPO Reno 16C, Reno 16, Reno 16 Pro Mini और Reno 16 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। फिलहाल कंपनी इस सीरीज के दो स्मार्टफोन OPPO Reno 16 और Reno 16 Pro को लॉन्च करेगी। इन दोनों स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। तो चलिए लीक हुई पूरी डिटेल्स जानते हैं।
टिपस्टर Debayan Roy ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर OPPO Reno 16 और Reno 16 Pro की डिटेल्स शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार OPPO Reno 16 सीरीज के तहत इंडिया में चार मॉडल पेश किए जाएंगे। लेकिन फिलहाल कंपनी इस सीरीज के दो मॉडल OPPO Reno 16 और Reno 16 Pro को इसी महीने यानी मई में चीन में लॉन्च करने वाली है।
लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO Reno 16 सीरीज इंडियन मार्केट में साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च होगी। यानी की इंडिया में यह सीरीज जुलाई के आखिर या अगस्त के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
OPPO Reno 16 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 6.3 इंच की flat OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। ओप्पो कंपनी के इस फोन को मेटल फ्रेम पर तैयार किया जाएगा। वही इस धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
लीक के अनुसार ओप्पो रेनो 16 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद होगा जिसमें 200 मेगापिक्सल का OIS प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। वही सेल्फी खींचने और वीडियो कॉलिंग करने के लिए इस फोन के फ्रंट वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने वाला है।

बात करें अगर इस अपकमिंग ओप्पो रेनो 16 फोन के प्रोसेसर की तो इस फोन को MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से तेजी से चार्ज होगी।
अब अगर बात करें OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की तो लीक हुई डीटेल्स के अनुसार यह फोन 6.78 इंच की अल्ट्रा स्लिम बैजेल्स स्क्रीन पर लॉन्च हो सकता है जो LTPO OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन को कंपनी मेटल फ्रेम पर तैयार करने वाली है और इसमें IP69 डस्ट प्रूफ और वाटरप्रूफ रेटिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
ओप्पो कंपनी के इस प्रो मॉडल में सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जा सकता है। वही इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस मिलने की संभावना है।

OPPO Reno 16 Pro में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की दमदार बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है जो 80W फास्ट चार्जिंग से काफी तेजी से चार्ज होने में सक्षम रहेगी। इसके साथ ही यह फोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। बात करें अगर इस फोन के प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ आ रहा OPPO Find X10 स्मार्टफोन, जल्द होगा लॉन्च