13380mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ OnePlus Pad 4 टैबलेट इंडिया में हुआ लॉन्च

वनप्लस कंपनी ने इंडिया में अपना एक और नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसका नाम OnePlus Pad 4 रखा गया है। इस टैबलेट में 13380mAh की पावरफुल बैटरी लगाई गई है जो गेमिंग यूजर्स के लिए एक बहुत ही शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इस वनप्लस टैबलेट की सेल 5 मई 2026 से शुरू होगी। तो चलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Pad 4 फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Pad 4फीचर्स
स्क्रीन13.2 इंच, 1000 nits ब्राइटनेस
बैटरी13380mAh, 80W
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5
स्टोरेज256/512GB
रैम8/12GB
कैमरा13MP
सेल्फी कैमरा8MP

वनप्लस पैड 4 टैबलेट को 13.2 इंच की LCD स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है जो 3392×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1000 nits ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट की सबसे खास बात इसमें लगी बैटरी है। कंपनी ने इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 13380mAh की बैटरी लगाई है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OnePlus Pad 4
OnePlus Pad 4/Photo Credit: OnePlus

बात करें अगर इस वनप्लस टैबलेट के प्रोसेसर की तो यह टैबलेट इंडिया में क्वालकॉम के स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट गेमिंग यूजर्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। OnePlus Pad 4 टैबलेट में आपको 12GB LPDDR5X RAM के साथ 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज की सुविधा देखने को मिल जाती है। साथ ही बताते चलें कि इस टैबलेट का वजन सिर्फ 672 ग्राम है।

OnePlus Pad 4 के बैक पैनल पर आपको एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है। वही वीडियो कॉलिंग करने और सेल्फी पिक्चर क्लिक करने के लिए इस टैबलेट के फ्रंट साइड पर आपको 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया जाता है। इस टैबलेट के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको Wi-Fi 7, USB 3.2 Gen 1 Type-C, 8 स्पीकर्स और ब्लूटूथ 6.0 जैसे फीचर्स देखने को मिल जाएंगे।

OnePlus Pad 4 कीमत

OnePlus Pad 4कीमत
8GB+256GB59,999 रुपए
12GB+512GB64,999 रुपए

OnePlus Pad 4 टैबलेट को इंडिया में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 59,999 रुपए की कीमत पर उतारा गया है। वही इस टैबलेट के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 64,999 रुपए तय की गई है। यह टैबलेट Sage Mist और Dune Glow कलर में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट की सेल 5 मई 2026 से स्टार्ट होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत इस टैबलेट पर 5,000 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही लिमिटेड टाइम के लिए 5,499 रुपए की कीमत वाला OnePlus Pad 4 Stylo Pro भी फ्री दिया जा रहा है।इस टैबलेट की खरीदारी वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए होगी।

यह भी पढ़ें:- Motorola Razr 70 Plus स्मार्टफोन लॉन्च, 12GB रैम और Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

One comment

  1. That’s a huge battery for a tablet. Do you think it really makes a difference for heavy users?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *