Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo ने यह पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Vivo X300 Ultra के साथ 7 मई को Vivo X300 FE स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च होगा। लेकिन लॉन्च होने से पहले ही Vivo X300 FE स्मार्टफोन की कीमत सामने आ गई है। इसके साथ ही फोन के स्टोरेज वेरिएंट और मॉडल नंबर की भी पुष्टि हुई है। तो चलिए लीक हुई नई डीटेल्स को विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर टिपस्टर संजू चौधरी ने Vivo X300 FE स्मार्टफोन के BOX MRP की एक फोटो शेयर की है। लीक हुई फोटो में Vivo X300 FE के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की बॉक्स MRP ₹1,19,999 नजर आ रही है। हालांकि यह कीमत आपको काफी ज्यादा लग रही होगी, लेकिन आपको बता दें की कंपनियां अक्सर बॉक्स MRP असली सेलिंग प्राइस से ज्यादा रखती हैं। टिपस्टर के अनुसार इस फोन की एक्सपेक्टेड कीमत करीब 79,999 रुपए हो सकती है।
टिपस्टर संजू चौधरी द्वारा फोन की जो पैकेजिंग तस्वीर शेयर की गई है उसमें फोन का मॉडल नंबर V2537 लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही पैकेजिंग फोटो में इस फोन के Noir Black कलर की भी पुष्टि होती है। इसके अलावा इंडिया में यह फोन Flashy Lilac Purple और Urban Olive कलर ऑप्शंस के साथ स्पेस हो सकता है।
विवो एक्स300 एफइ स्मार्टफोन में 6.31 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिल सकती है जो फ्लैट OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। इस फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है।
कैमरा क्वालिटी की बात करें तो Vivo X300 FE फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का IMX921 प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का IMX882 टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में फ्रंट वाली साइट पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मौजूद हो सकता है।

लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार Vivo X300 FE स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की शक्तिशाली बैटरी मिलने वाली है जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम रह सकती है। वही बात करें अगर इस फोन के प्रोसेसर की तो वीवो का यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है।
फिलहाल, कंपनी की तरफ से Vivo X300 FE स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी कोई डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन की कीमत 79,999 रुपए के आसपास रखी जा सकती है। Vivo X300 FE 5G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में हाल ही में पेश किया गया था। अब यह फोन इंडिया में कितनी कीमत पर लॉन्च होता है इसका पता फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चल सकता है।
यह भी पढ़ें:- Unisoc T7250 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ सस्ता POCO C81 Pro स्मार्टफोन