OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite स्मार्टफोन की सेल डेट हुई कंफर्म, 50MP कैमरे के साथ देंगे दस्तक

वनप्लस कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी नई OnePlus Nord CE6 सीरीज लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएंगे। इन दोनों स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 7 मई को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन की सेल डेट भी अनाउंस कर दी है। तो चलिए वनप्लस की इस नई सीरीज की सेल डेट और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite सेल डेट

वनप्लस कंपनी ने अपने “X” हैंडल के जरिए यह जानकारी दी है की OnePlus Nord CE6 स्मार्टफोन की सेल 8 मई को दोपहर 12:00 बजे से स्टार्ट होगी। वही OnePlus Nord CE6 Lite स्मार्टफोन की सेल चार दिन बाद यानी 12 मई को दोपहर 12:00 से शुरू होगी। इन दोनों स्मार्टफोन को Amazon, OnePlus की ऑफीशियली वेबसाइट, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और सिलेक्टेड रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord CE6 Series स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord CE6 स्मार्टफोन में 1800 nits पिक ब्राइटनेस वाली AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट कर सकती है। गेमिंग यूजर्स के लिए कंपनी इस फोन में 144FPS तक गेम सपोर्ट भी देने वाली है। इसकी सबसे खास बात इसकी बैटरी बताई जा रही है क्योंकि क्योंकि इस फोन में इस बार 8000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है।

वनप्लस नॉर्ड सीइ6 फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रेगन 7s Gen 4 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है यह फोन एक मिड रेंज कीमत के साथ लॉन्च होगा। बात करें अगर इस फोन की कैमरा क्वालिटी की तो इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है, जबकि बैक पैनल पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Nord CE6 Lite फोन की बात की जाए तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है। डिस्प्ले की साइज का अभी कोई लिक सामने नहीं आया है। वनप्लस के इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 Apex चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। गेमिंग यूजर्स के लिए कंपनी इस फोन में 90FPS और 144FPS तक गेमिंग सपोर्ट देने वाली है।

वनप्लस नॉर्ड सीइ6 लाइट स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी खींचने के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने की संभावना बताई जा रही है। ली कोई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन 7000mAh की बैटरी पर लॉन्च होगा जो फास्ट चार्जिंग के जरिए काफी तेजी से चार्ज होने में सक्षम रहेगी। OnePlus Nord CE6 सीरीज के यह दोनों स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर वर्क करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Vivo X Fold 6 फोल्डेबल स्माटफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, मिलेगा 200MP कैमरा

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *