Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

POCO ने ग्लोबल मार्केट में अपना एक और नया बजट स्मार्टफोन पेश कर दिया है जिसका नाम POCO C81 Pro रखा गया है। पोको कंपनी का यह नया फोन 6000mAh की पावरफुल बैटरी, Unisoc T7250 प्रोसेसर और 8GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। तो चलिए इस नए पोको स्मार्टफोन की ग्लोबल मार्केट में कीमत, कलर ऑप्शंस और इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।
POCO C81 Pro 4G स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ $99 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इंडियन करेंसी के मुताबिक इस फोन की कीमत 9,351 रखी गई है। वही इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $109 यानी तकरीबन 10,296 रुपए और 4GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत $129 यानी करीब 12,185 रुपए तय की गई है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन को गोल्ड, ब्लैक और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

डिस्प्ले: पोको सी81 प्रो 4G स्मार्टफोन में एलसीडी पैनल पर बनी HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्पले दी गई है जिसका स्क्रीन साइज 6.9 इंच रखा गया है। यह स्क्रीन 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 650nits लोकल ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: बात करें अगर POCO C81 Pro के प्रोसेसर की तो कंपनी ने इस फोन को Unisoc T7250 चिपसेट पर लॉन्च किया है। बात करें अगर इसके सॉफ्टवेयर की तो यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित HyperOS 3.0 पर वर्क करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali-G57 GPU मिल जाता है।
रैम और स्टोरेज: पोको कंपनी इस 4G फोन को एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आई है। इसकी 4GB फिजिकल रैम को 4GB वर्चुअल रैम से जोड़कर 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। कंपनी इस फोन पर 48 महीने का लेग फ्री एक्सपीरियंस का दावा कर रही है।
प्राइमरी कैमरा: शानदार क्वालिटी में फोटो खींचने के लिए इस पोको फोन के बैक पैनल पर आपको ड्यूल कैमरा देखने को मिल जाएगा जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होता है और एक AI लेंस शामिल होता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट भी लगी होती है।

सेल्फी कैमरा: यह POCO फोन 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है जो शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींच सकता है।
बैटरी: POCO C81 Pro स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6000mAh की दमदार बैटरी लगाई गई है वहीं इस फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस: बात करें अगर इस फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शंस की तो इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi, NFC और ब्लूटूथ 5.2 जैसे फीचर्स का सपोर्ट देखने को मिल जाता है।
अन्य फीचर्स: पोको के इस 4G फोन में IP52 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है जो इसे पानी की बौछारों से बचती है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा इस फोन में Circle to Search और Google Gemini जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- 50MP टेलिफोटो कैमरा वाले OPPO Reno 15 5G फोन की कीमत में हुई ₹2000 की बढ़ोतरी, जानें नई कीमत