Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Tecno कंपनी ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। जो आज पहली सेल के लिए अमेजॉन पर उपलब्ध हो गया है, कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन को काफी कम कीमत में लॉन्च किया है लेकिन इसके फीचर काफी यूनिक और शानदार है, स्मार्टफोन 6500mAh की बड़ी बैटरी और डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर के साथ आता है। टेक्नो पॉप एक्स 5G स्मार्टफोन के फीचर्स आगे पढ़ सकते हैं।
टेक्नो पॉप एक्स 5G स्मार्टफोन 15,999 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च हुआ था, जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जबकि 6GB रैम वाला वेरिएंट 17,999 रुपए के साथ पेश हुआ था जो 128GB इंटरनल स्टोरेज में आता है। फोन को Ripple Green और Midnight Blue कलर ऑप्शन के साथ अमेजॉन से खरीदा जा सकता है।

टेक्नो पॉप एक्स 5G स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट के साथ भारत में पेश हुआ था। जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित HiOS ऑपरेटिंग सिस्टम चलता है। स्मार्टफोन 6.78 इंच की Full HD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1576×760 पिक्सल रेजोल्यूशन और 560 नीड्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
टेक्नो पॉप एक्स 5G फोन में 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, इसके बाद 6GB रैम वेरिएंट 12GB वर्चुअल रैम के साथ मिलकर 18GB ताकत प्रदान करता है, वही 8GB वर्चुअल रैम जोड़कर आप इस फोन के 4GB रैम वेरिएंट को 12GB तक बढ़ा सकते हैं।

Tecno Pop X 5G हैंडसेट के बैक पैनल पर 10x डिजिटल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का f/1.85 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जाता है, जो एलईडी फ्लैशलाइट के साथ आता है, इसके फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ मिलता है। अगर इसके बैटरी की बात करें तो उसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6500mAh की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी जाती है।
Also Read:- इंडिया में लॉन्च हुए POCO के दो नए सस्ते POCO C81 और POCO C81X स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स