Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

टेक्नो कंपनी ने आज इंडिया में अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन Tecno Pop X 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने एक बजट कीमत के साथ और शानदार स्पेसिफिकेशंस के साथ मार्केट में उतारा है। टेक्नो कंपनी का यह फोन 6500mAh की बैटरी और 18GB तक की एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ आता है। तो चलिए इस टेक्नो हैंडसेट की स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में जानते हैं।
| Tecno Pop X 5G | स्पेसिफिकेशंस |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.78 इंच, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| बैटरी | 6500mAh |
| प्राइमरी कैमरा | 13MP+AI |
| सेल्फी कैमरा | 8MP |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 |
| ओएस | एंड्रॉयड 16 |
डिस्प्ले: टेक्नो पॉप एक्स5G फोन में 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वही इस फोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Aerospace-Grade Aluminium Camera Deco डिजाइन पर लॉन्च किया गया है जिससे इस फोन का लुक काफी हद तक iPhone Air जैसा दिखाई देता है।
रैम और स्टोरेज: टेक्नो कंपनी के इस फोन को कंपनी ने एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। इस फोन में 6GB रैम वेरिएंट में 12GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है जिससे 18GB तक की पावर मिल सकती है। वहीं इसके 4GB रैम वाले वेरिएंट में 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है जिसे जोड़ने पर 12GB तक की पावर मिल सकती है।
प्रोसेसर: बात की जाए अगर टेक्नो पॉप एक्स5G फोन के प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS पर वर्क करता है।
प्राइमरी कैमरा: कैमरा सेटअप को शानदार बनाने के लिए कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल होता है।
सेल्फी कैमरा: इसके सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाएगा।
बैटरी: Tecno Pop X 5G फोन में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: इस फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ पेश किया गया है जिससे यह फोन 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी डैमेज नहीं होगा। इस फोन में USRP 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे नेटवर्क की स्पीड 8X तक बढ़ जाती है। इसके अलावा इस फोन में AI noise cancellation, AI Flash S, AI Eraser 2.0 और AI Image Extender जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 4GB+128GB | ₹15,999 |
| 6GB+128GB | ₹17,999 |
Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन की इंडियन मार्केट में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी गई है जबकि इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपए की कीमत पर मार्केट में उतारा गया है। इस 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 24 अप्रैल से शुरू होगी और इसे Amazon से Midnight Blue और Ripple Green कलर में खरीदा जा सकेगा।
Also Read:- POCO C81 Series इंडिया लॉन्च हुआ कन्फर्म, मिल सकती है 120Hz डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी