इंडिया में लॉन्च हुए POCO के दो नए सस्ते POCO C81 और POCO C81X स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

POCO ने अपने यूजर्स की डिमांड को देखते हुए भारतीय मार्केट में दो नए सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनका नाम POCO C81 और POCO C81X स्मार्टफोन है, दोनों ही स्मार्टफोन शानदार डिस्प्ले और हाई कैमरा क्वालिटी के साथ काफी कम कीमत के साथ भारत में पेश हुए हैं, आइए पोको सी81 और पोको सी81X के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं।

POCO C81 फीचर्स

POCO C81फीचर्स
डिस्प्ले6.9 इंच, 800 नीड्स ब्राइटनेस
प्रोसेसरUnisoc T7250
रैम3GB
स्टोरेज64GB
प्राइमरी कैमरा13MP
सेल्फी कैमरा8MP
बैटरी6300mAh

पोको सी81 स्मार्टफोन को इंडिया में Unisoc T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है, पोको के इस फोन को Android 16 के साथ पेश किया गया है, जो HyperOS 3.2 पर काम करता है। पोको के इस फोन को 1600×720 पिक्चर रेजोल्यूशन के साथ 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले पर पेश किया गया है, स्मार्टफोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 नीड्स ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आई है।

POCO C81 स्मार्टफोन को 6300mAh बैटरी दी गई है, जो 15वो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है कंपनी ने इसमें 7.5W रिवर्स चार्जिंग दिया है, ताकि आप इस स्मार्टफोन से कोई अन्य स्मार्टफोन भी चार्ज कर सकते हैं, फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगाया गया है, इसके अलावा इसके फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है।

फोन की सुरक्षा करने के लिए IP52 रेटिंग सपोर्ट दिया गया है फोन में आपको साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाते हैं। फोन की स्क्रीन को Wet Hand टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है जिससे आप स्मार्टफोन की स्क्रीन को गली उंगलियों से भी चला पाएंगे।

POCO C81
POCO C81/Photo Credit: POCO

POCO C81 कीमत और कलर ऑप्शन

वेरिएंटकीमत
4GB+64GB₹10,999

POCO C81 स्मार्टफोन को इंडिया में एक वेरिएंट के साथ ही पेश किया गया है, जिसमें 4GB रैम के साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसकी भारतीय मार्केट कीमत 10,999 रुपए रखी गई है। इस फोन को Elite Black, Sunset Gold और Ice Black कलर के साथ पेश किया गया है, यह फोन 27 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

POCO C81
POCO C81/Photo Credit: POCO

POCO C81X स्पेसिफिकेशन

POCO C81फीचर्स
स्क्रीन6.88 इंच, 600 नीड्स ब्राइटनेस
प्रोसेसरUnisoc T7250
रैम4GB
स्टोरेज64GB
प्राइमरी कैमरा13MP
सेल्फी कैमरा8MP
बैटरी5200mAh

पोको C81X स्मार्टफोन को 240Hz टच सैंपलिंग रेट 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ लाया गया है, इसके स्क्रीन में आपको 600 नीड्स की ब्राइटनेस दी जाती है। स्मार्टफोन को 5200mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।

POCO C81X स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया है। पोको C81X स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है, इसके अलावा इसके फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी खींचने के लिए दिया जाता है। पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP52 वाटर रेसिस्टेंट सपोर्ट दिया जाता है।

POCO C81X
POCO C81X/Photo Credit: POCO

POCO C81X कीमत और उपलब्धता

वेरिएंटकीमत
3GB+64GB₹9,999

पोको C81X स्मार्टफोन को इंडिया में 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी इंडियन कीमत सिर्फ 9,999 रुपए है। स्मार्टफोन को Ice Blue और Crystal Black कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है, फोन की पहली सेल 27 अप्रैल से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

Also Read:- 12GB RAM, 50MP कैमरा और 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *