Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Redmi कंपनी ने भारतीय मार्केट में दो दिन पहले ही अपना नया 5G स्मार्टफोन Redmi A7 Pro को लॉन्च किया है, जिसकी पहली सेल आज से शुरू हो गई है, इस फोन पर कंपनी दोबारा काफी शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है, स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल कैमरा, 6300mAh बैटरी और Google Gemini जैसे AI फीचर्स के साथ पेश हुआ है। चलिए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिस्काउंट ऑफर के बारे में जानते हैं।
रेडमी A7 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। जिसका टॉप वैरियंट 12,499 रुपए के साथ पेश किया गया था जो 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, वही 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपए में पेश किया गया था। इस समय इन दोनों वेरिएंट को खरीदने पर आपको 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
1000 रुपए के डिस्काउंट के बाद रेडमी A7 प्रो 5G स्मार्टफोन को 11,499 रुपए और 12,499 रुपए में खरीदे जा सकते हैं। स्मार्टफोन को मार्केट में Sunset Orange और Black Mist Blue कलर के साथ खरीद सकते हैं, इस 5G स्मार्टफोन को अमेजॉन और रिटेलर दुकान से खरीदा जा सकता है।

रेडमी A7 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है, जो 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 800 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Unisoc T8300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होता है। इस फोन का प्रोसेसर HyperOS 3 पर कार्य करता है। इसमें आपको 4 साल की OS अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिल जाएगी।
अगर इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जो AI लेंस के साथ आता है, वीडियो कॉल और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है।

रेडमी A7 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6300mAh की बड़ी पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 4 साल के बैटरी हेल्थ सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन की बैटरी को सुपर फास्ट चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है।
Also Read:- 50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुई OPPO F33 Series, जानें प्राइस और फीचर्स