Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

मोटरोला कंपनी भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है यह फोन Motorola Edge 70 Pro के नाम से इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दी है जहां से इस फोन की आधिकारिक लॉन्च डेट के साथ कई स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा हुआ है। तो चलिए इस फोन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
मोटरोला कंपनी ने Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव कर दी है जिससे यह आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गया है कि यह फोन इंडिया में 22 अप्रैल को लॉन्च होगा। कंपनी इस फोन को “Seize The Night” टेक लाइन के साथ टीज कर रही है।
इस स्मार्टफोन में Tailor Fabric, Satin Luxe और Marble फिनिश जैसे यूनिक डिजाइन देखने को मिलेंगे। इस फोन को Pantone Tea, Pantone Lily White और Pantone Titan जैसे कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जाएगा।
मोटरोला के इस अपकमिंग फोन में 6.8 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली Supet HD डिस्प्ले दी जाएगी जो 5200nits पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इस फोन को मजबूत बनाने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन और मिलिट्री-ग्रेड ड्युरेबिलिटी दी जाएगी। इसके अलावा इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

Motorola Edge 70 Pro फोन का कैमरा सेटअप बहुत ही शानदार होने वाला है क्योंकि इसमें कंपनी 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 कैमरा सेटअप देने वाली है। इसके साथ ही बेहतर कलर एक्यूरेसी और नेचुरल टोन के लिए इसमें Multi-Spectral 3-in-1 सेंसर भी देखने को मिलेगा। वही कंपनी इस फोन के अंदर इंडस्ट्री का पहला Frame Match फीचर भी देगी जो फोटोग्राफी को नेक्स्ट लेवल तक ले जाएगा।

इस अपकमिंग मोटरोला हैंडसेट में पावर सप्लाई के लिए 6500mAh की बैटरी मिलने वाली है जो 90W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह मोटरोला हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 Extreme चिपसेट के साथ आने वाला है जो एंड्रॉयड 16 पर वर्क करेगा। इसके साथ कंपनी इस फोन में 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का ओएस अपडेट्स भी देगी। इसके अलावा इस फोन को गेमिंग के समय हिट होने से बचने के लिए इसमें 4600mm² का बड़ा वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा।
Also Read:- Redmi के सस्ते स्मार्टफोन Redmi A7 Pro की पहली सेल हुई शुरू, सेल में मिल रहा शानदार डिस्काउंट