Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

टेक्नो कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को लगातार विस्तार करने में लगी हुई है कंपनी ने हाल ही में इंडिया में अपना सस्ता Tecno Spark 50 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी इसका 4G मॉडल भी लेकर आ गई है जिसका नाम Tecno Spark 50 4G रखा गया है। इस स्मार्टफोन को टेक्नो कंपनी ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट के जरिए ऑफीशियली अनवील किया है। तो चलिए इस 4G स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल से जान लेते हैं।
Tecno Spark 50 4G स्मार्टफोन को बांग्लादेश में 17,499 BDT यानी लगभग 13,290 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है। टेक्नो कंपनी के इस 4G स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में Ink Black, Halo Blue, Bloom Pink, Titanium Grey और Aurora Purple कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकेगा।

टेकनो स्पार्क 50 4G फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की पंच होल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करती है। इस फोन में Wet Hand और ऑयली हैंड टच फीचर भी दिया गया है जिससे गिले या चिकने हाथों से भी स्क्रीन बिल्कुल स्मूथ काम करती है। इस फोन को धूल मिट्टी और पानी से प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। यह फोन SGS सर्टिफाइड है कंपनी का दावा है कि यह 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी यह डैमेज नहीं होता है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए इस टेकनो स्पार्क 50 4G फोन में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप लगा हुआ है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट वाली साइट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है। इस फोन का बिल्कुल iPhone 17 जैसा रखा गया है।
कंपनी की ऑफिशियल ग्लोबल वेबसाइट पर इस फोन को तीन वेरिएंट्स के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें 4GB रैम+128GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज शामिल है। इन तीनों ही वेरिएंट में एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे इनकी रैम क्रमशः 12GB, 18GB और 24GB तक बढ़ाई जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में Media Take Helio G81 चिपसेट लगाया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर वर्क करता है।