8500mAh बैटरी और 16GB रैम के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन, लीक हुए फीचर्स

वनप्लस कंपनी अपना एक और स्मार्टफोन मार्केट में लेकर आ रही है जिसका नाम OnePlus Ace 6 Ultra हो सकता है इस स्मार्टफोन को लेकर कई दिनों से लगातार रेंडर्स लीक हो रहे हैं। अब कंपनी की तरफ से भी किसी अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर हिंट दिया गया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस फोन में 8500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

OnePlus Ace 6 Ultra जल्द होगा लॉन्च

वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने नए OnePlus Ace फोन के लॉन्च होने की पुष्टि की है हालांकि उन्होंने इस डिवाइस का नाम नहीं बताया है लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस OnePlus Ace 6 Ultra ठीक हो सकता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में मॉडल नंबर PMB110 के साथ चीन के MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा गया है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन अब जल्द ही लॉन्च होने वाला है।

oneplus ace 6 ultra
oneplus ace 6 ultra/Photo Credit: oneplus

OnePlus Ace 6 Ultra लीक स्पेसिफिकेशंस

बात करें अगर अपकमिंग वनप्लस Ace 6 अल्ट्रा स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की तो लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की 165Hz रिफ्रेश रेट वाली स्मूथ OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। वही इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 8500mAh की शक्तिशाली बैटरी मिलने की उम्मीद की जा रही है। इस फोन को पावरफुल बनने के लिए इसमें कंपनी मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दे सकती है।

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस कंपनी के इस अपकमिंग फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल किया जा सकता है। वही सेल्फी खींचने के लिए इस वनप्लस फोन के फ्रंट वाली साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलने के उम्मीद है।

अब तक आई जानकारी के मुताबिक OnePlus Ace 6 Ultra फोन को पांच कॉन्फिग्रेशन के साथ मार्केट में उतर जा सकता है जिसमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB विकल्प शामिल हो सकते हैं। वनप्लस के इस अपकमिंग फोन को टाइटेनियम और ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Also Read:- OPPO Find X9s Pro स्मार्टफोन का डिजाइन और कलर ऑप्शंस हुए लीक, 200MP कैमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *