15 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होंगे OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G फोन, 50MP सेल्फी कैमरे के साथ मिलेगी 7000mAh बैटरी

कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट निकलकर सामने आई थी कि OPPO कंपनी भारतीय मार्केट में OPPO F33 Series लाने वाली है, जिसमें OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे, लेकिन ओप्पो कंपनी ने अब ऑफीशियली लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है, ओप्पो कंपनी का यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ भारत में दस्तक देने वाले हैं। चलिए इस स्मार्टफोन की डिजाइन, कलर ऑप्शन, लॉन्च डेट और फीचर्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।

OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G इस दिन होंगे लॉन्च

ओप्पो कंपनी भारतीय मार्केट में OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G स्मार्टफोन को 15 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है, इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है, कि स्मार्टफोन स्टारी ब्लू, पेशन रेड और मिस्टी फॉरेस्ट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G डिजाइन

OPPO F33 Series के डिजाइन की बात करें तो इसमें आयताकार रियर कैमरा होने वाला है, जिसके अंदर रिंग LED फ्लैशलाइट के साथ दो कैमरा लेंस होने वाले हैं, इसके अलावा फोन के बैक पैनल के निकलेहिस्से पर OPPO कंपनी का लोगो होने वाला है, इसके अलावा इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और वॉल्यूम कम या ज्यादा करने का ऑप्शन होगा।

OPPO F33 5G और OPPO F33 Pro 5G स्मार्टफोन के फीचर्स

लीक रिपोर्ट के अनुसार ओप्पो f33 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.57 इंच की फ्लैट डिस्प्ले होने वाली है, स्मार्टफोन में MediaTek diamond City 6360 Max ऑक्टा कोर प्रोसेसर होने वाला है, बैटरी की बात करें तो कंपनी की तरफ से इसकी बैटरी के बारे में कोई भी जानकारी नहीं की गई है, लेकिन लिक रिपोर्ट की मानी तो इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh बैटरी दी जा सकती है।

ओप्पो कंपनी के मुताबिक इस फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जोकि 100° फील्ड ऑफ व्यू वाला कैमरा होगा, कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आने वाला है, इस फोन की बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा होने वाले हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OV50D40 सेंसर सपोर्ट के साथ आएगा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा।

Also Read:- 7000mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिपसेट वाले Realme Narzo 100 Lite 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *