Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ओप्पो कंपनी OPPO A6c 4G स्मार्टफोन को चीन में साल 2026 की शुरुआत में ही लॉन्च कर चुकी है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर के साथ लांच किया गया था। लेकिन अब कंपनी इसी स्मार्टफोन को नए प्रोसेसर के साथ ग्लोबल मार्केट में लेकर आई है इस बार कंपनी ने इस 4G स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। वही पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की बैटरी लगाई है, तो चलिए इसकी पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।
OPPO A6c 4G स्मार्टफोन के फीचर्स की अगर बात करें तो इस फोन में 6.75 इंच की वॉटर ड्रॉप नोच HD+LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 nits हाई ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इस फोन में Splash Touch फीचर भी दिया गया है जिससे इस फोन को गले हाथों से भी चलाया जा सकता है। वही धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षा के लिए इसमें IP64 रेटिंग भी देखने को मिलती है।

कैमरा क्वालिटी की बात करें तो ओप्पो ए6सी 4G फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक आई लेंस देखने को मिलता है। वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस फोन के फ्रंट वाली साइट पर आपको 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिल जाएगा।
OPPO A6c 4G फोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS के साथ मिलकर वर्क करता है। कंपनी इस फोन को 48 महीने की फ्लुएंस एक्सपीरियंस दावे के साथ लेकर आई है जिससे पूर्ण होने के बाद भी यह फोन स्लो नहीं होगा। इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 7000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक OPPO A6c 4G स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 4GB रैम+64GB स्टोरेज और 4GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ सेल किया जाएगा। यह फोन इंडिया में कब तक लॉन्च होगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Also Read:- 6500mAh बैटरी और IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च हुए Vivo Y60 और Y60m स्मार्टफोन, जानें कीमत और उपलब्धता
Trending now