6500mAh बैटरी और IP65 रेटिंग के साथ लॉन्च हुए Vivo Y60 और Y60m स्मार्टफोन, जानें कीमत और उपलब्धता

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने हम मार्केट चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo Y60 और Y60m को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन के अंदर कंपनी ने एक जैसे ही स्पेसिफिकेशंस दिए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन के अंदर 6500mAh की पावरफुल बैटरी लगी हुई है और इनमें स्नैपड्रेगन प्रोसेसर का सपोर्ट भी दिया गया है। तो चलिए इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।

Vivo Y60 और Y60m कीमत और उपलब्धता

Vivo Y60 और Y60m स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 1,799 यानी लगभग 24,300 रुपए तय की गई है, जबकि 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 यानी लगभग 27,000 रुपए रखी गई है। वही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को CNY 2,299 यानी 31,136 रुपए में लॉन्च किया गया है।

इस वीवो स्मार्टफोन को फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल चीन वेबसाइट से Lucky Purple, Obsidian Black और Shanhaiqing जैसे कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है।

Vivo Y60
Vivo Y60/Photo Credit: Vivo

Vivo Y60 और Y60m स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: वीवो कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोन में 6.74 इंच की 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1200 nits पिक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: बात करें अगर इन दोनों स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो इनमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 4 Gen 2 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर वर्क करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इन दोनों डिवाइस में Adreno 613 GPU दिया गया है।

प्राइमरी कैमरा: वीवो कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस शामिल है।

सेल्फी कैमरा: शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचना और वीडियो कॉलिंग करने के लिए Vivo Y60 और Y60m स्मार्टफोन के सामने वाली साइट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिलता है।

बैटरी: Vivo Y60 और Y60m दोनों ही स्मार्टफोन को पावर सप्लाई देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 15W वायर्ड चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

अन्य फीचर्स: बात करें अगर इनके अन्य फीचर्स की तो इन दोनों स्मार्टफोन SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं और इनमें धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल जाता है। वही सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Also Read:- लॉन्च से पहले ही Infinix Note 60 Pro स्मार्टफोन के प्री-बुकिंग ऑफर्स हुए रिवील, 50MP केमरे के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *