ऑनर कंपनी ने चीन में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Honor Play 80 5G रखा गया है। इस स्मार्टफोन के अंदर 8GB रैम, 5300mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए ऑनर कंपनी के इस नए स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत की पूरी डिटेल विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleHonor Play 80 5G स्पेसिफिकेशंस
ऑनर कंपनी के इस 5G फोन में 6.75 इंच की 720×1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली HD+ स्क्रीन दी गई है जो एक वॉटरड्रॉप नोच स्टाइल वाली LCD डिस्पले है। यह डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस फोन में eBook मोड फीचर भी देखने को मिल जाता है। इस स्मार्टफोन को शॉक एब्जॉर्बर ड्रॉप रेजिस्टेंस बॉडी के साथ तैयार किया गया है जिससे यह फोन नीचे गिरने पर भी डैमेज नहीं होता है।
शानदार फोटोग्राफी के लिए Honor Play 80 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वही शानदार क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए ऑनर कंपनी ने इस स्मार्टफोन के फ्रंट वाली साइड पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया है। इसके साथ ही इस फोन के कैमरे में Slow motion, Portrait mode और time-lapse जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
बात करें अगर ऑनर कंपनी के इस 5G फोन के प्रोसेसर की तो इस स्मार्टफोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा गया है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर वर्क करता है। वही इस फोन में ग्राफिक्स के लिए ARM G57 GPU दिया गया है। पावर सप्लाई के लिए ऑनर के इस फोन में 5300mAh की बैटरी लगाई गई है जो 4 साल की बैट्री हेल्थ के साथ आती है।

Honor Play 80 5G कीमत और स्टोरेज वेरिएंट
Honor Play 80 5G स्मार्टफोन को चीन में कुल चार वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB रैम+128GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB स्टोरेज, 6GB रैम+256GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज ऑप्शन मौजूद है। इस स्मार्टफोन को चीन में Black और Blue Hues कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि इस फोन की कीमत अभी रिवील नहीं हुई है।






