Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रेडमी कंपनी ने इंडियन मार्केट के अंदर अपनी नोट सीरीज का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है जिसका नाम Redmi Note 15 SE 5G रखा गया है। रेडमी कंपनी के इस नए स्मार्टफोन में कंपनी ने 5800mAh की पावरफुल बैटरी के साथ स्नैपड्रेगन 6 Gen 3 प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स का सपोर्ट दिया है। तो चलिए आपको इस नए रेडमी फोन की कीमत और फीचर्स की जानकारी देते हैं।
Redmi Note 15 SE 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 19,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए रखी गई है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 में, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 23,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।
इस नए रेडमी स्मार्टफोन की पहली सेल 7 अप्रैल से ब्रांड की ऑफीशियली वेबसाइट पर फ्लिपकार्ट के माध्यम से शुरू होगी। इस रेडमी स्मार्टफोन को Frosted White, Carbon Black और Crimson Reserve कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसके अलावा कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपए की छूट भी दे रही है।

रेडमी नोट 15 एसइ 5G फोन में 6.77 इंच की FHD+ Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 3200nits पिक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वही पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा के लिए इस फोन में IP65 और IP66 रेटिंग भी मिलती है। इस फोन में पावर सप्लाई के लिए कंपनी ने 5800mAh की बड़ी बैटरी लगाई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बात करें अगर रेडमी के इस नए 5G फोन की कैमरा क्वालिटी की तो इस फोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगाया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिल जाता है। वही हाई क्वालिटी में सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस फोन के फ्रंट साइड पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा लगाया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Redmi Note 15 SE 5G डिवाइस को शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 के साथ मिलकर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए इस मोबाइल में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक जैसी सुविधा दी गई है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप C और Wi-Fi जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
Also Read:- इंडिया का पहला Selfie Mirror वाला Realme 16 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ है शानदार डिजाइन